नहीं चला खर्चा तो पति को धोखा देकर बनाया दूसरा बॉयफ्रेंड, हर महीने शॉपिंग के लिए मिलते है 60 हजार रूपये

पति-पत्नी का रिश्ता सम्मान और विश्वास के भरोसे चलता है। अगर रिश्ते में ये दोनों ही नहीं हो तो रिश्ते में दरार आ जाती है। और आपसी मनमुटाव बढ़ जाता है और इंसान अपने पार्टनर को धोखा देने तक पर उतारू हो जाता है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी महिला के बारे में बताने जा रहे है जिसने केवल अपने शौक के लिए पार्टनर को धोखा दिया। और बिना उसे बताए एक और बॉयफ्रेंड बना लिया। अब वह उसी के पैसो से अपनी लाइफ इंजॉय कर रही है।
रिपोर्ट के अनुसार जेनिफर नाम की एक 42 साल की महिला ने हाल ही में अपनी लाइफ के बारे में चौंकाने वाली बात बताई। उसने बताया कि वो शादीशुदा है पर अचानक एक दिन उसे ख्याल आया कि उसकी लाइफ कितनी बोरिंग हो गई है और उसके पास पर्याप्त पैसे भी नहीं हैं कि उसके खर्चे चल सकें। तब उसने अपने पति से बेवफाई करने का प्लान बनाया। वो इलिसिट एंकाउंटर्स नाम की वेबसाइट पर अपने लिए बॉयफ्रेंड खोजने लगी।
पति के होते हुए बनाया बॉयफ्रेंड
आपको बता दें कि ये वेबसाइट शादीशुदा लोगों के अफेयर करने के लिए बनाई गई है और यहां विवाहित लोग सिर्फ अफेयर चलाने के लिए पार्टनर खोजते हैं। जेनिफर ने भी ऐसा ही किया और पति से छुपकर एक बॉयफ्रेंड बना लिया। जेनिफर ने पहले जुआ खेलकर पैसे कमाने के बारे में सोचा पर फिर उसे लगा कि वो काफी रिस्की काम है। इसलिए उसने बॉयफ्रेंड बनाने का निश्चय किया। जेनिफर कहती हैं कि पहले उन्होंने नहीं सोचा था कि वो बॉयफ्रेंड से पैसे लेंगी। उन्होंने मना भी किया था पर जब वो मार्च से उन्हें पैसे देने लगा तो जेनिफर मना नहीं कर पाईं।
बॉयफ्रेंड से मिलते हैं पैसे
अब उन्हें अपने प्रेमी से हर महीने 60 हजार रुपये जेब खर्च के लिए मिलते हैं जिससे वो शॉपिंग करती हैं, अपने बाल-नाखून बनवाती हैं और कपड़े भी खरीदती हैं। हैरानी की बात ये है कि उनके पति को अभी तक इस बात का शक नहीं हुआ है कि जेनिफर उन्हें धोखा दे रही हैं। बस वो हमेशा ये सोचते हैं कि आखिर जेनिफर के पास इतने पैसे कहां से आ रहे हैं जो वो इतने सामान खरीद रही हैं। जेनिफर का कहना है कि उन्हें बस इसी बात की चिंता होती है कि कभी उनका सच सामने आ जाएगा और वो पति को खो देंगी। जेनी का कहना है कि उनका ये अफेयर उनके खर्चों को कम करने के लिए है। also read : Mothers day 2023 : मदर्स डे के दिन माँ के लिए बनाए ये सुपर हेल्दी ड्रिंक