यदि आप भी घर में कॉकरोच से है परेशान, तो यह घरेलू नुस्खे आएंगे आपके बेहद काम

कॉकरोच घर में काफी ज्यादा नुकसान पहुंचने वाले कीड़ों की सूची में गिने जाते है। कॉकरोच न केवल दिखने में बुरे लगते है बल्कि ये बर्त्तनों में गंदगी को पीछे ही छोड़ देते है। जो कि हमे नजर नहीं आती है। इन बर्त्तनों में खाने से आप बीमार भी पड़ सकते है। वहीं घर की सिंक या बाथरूम में घूमने वाले ये कॉकरोच गंदगी पसंद होते हैं और नालियों में छिप जाते हैं जिनके कारण इन्हें मारना आसान नहीं होता है। इस वजह इन्हे मरना आसान नहीं होता है। आज हम आपको कुछ आसान टिप्स बताने जा रहे है इस टिप्स कि मदद से आप कॉकरोच से तुरंत छुटकारा पा सकते है।
कॉकरोच से कैसे पाएं छुटकारा
गर्म पानी और सोडा
एक बर्तन में गर्म पानी ले और इसमें एक चम्मच नींबू का रास और 2 चमच्च बेकिंग सोडा डाले। इस गर्म पानी के घोल को कॉकरोच के छिपने वाली जगह पर डाल दें। सिंक या बाथरूम में यह पानी डालना आसान होता है। कुछ देर में इससे कॉकरोच तड़पकर मरने लगते है और जान बचाकर भागने लगते है।
बेकिंग सोडा और चीनी
कॉकरोच को भगाने का दूसरा नुस्खा बैंकिंग सोडा का है। इसके लिए आप बैंकिंग सोडा और चीनी के मिश्रण को कॉकरोच पर छिड़के। चीनी कॉकरोच को अपनी तरफ खींचेगी और बेकिंग सोडा पेस्ट कंट्रोल पाउडर की तरह काम करेगा। इसे कॉकरोच के ठिकानों पर फैला दें। कॉकरोच मरने लगेंगे।
नीम का नुस्खा
कड़वी नीम कीटनाशक की तरह से काम करती है। खासतौर से नीम के तेल का स्वाद और सुंगंध कीड़ों को मारने का काम करता है। नीम के तेल को पानी के साथ में मिला ले और इसे स्प्रे बोतल में डाल देवे। इस स्प्रे को कॉकरोच के ऊपर और कॉकरोच जहां छिपते हों उन जगहों पर छिड़क दें। also read : HOLI 2023 : क्या आप भी जानते है क्यों मनाते है होली का त्यौहार ?? इस पर्व से जुडी ये रोचक और रहस्य्मयी कहानी
तेज पत्ता आएगा काम
रसोई में खाना बनाने के दौरान आप तेज पत्ते का इस्तेमाल तो अवश्य करते होंगे। अब यह तेज पत्ता कॉकरोच को भगाने का काम भी करता है। यह नुस्खा पूरी तरह प्राकृतिक है और इसे आजमाना भी आसान है। अलमारी या रसोई के कोनों में जहां भी कॉकरोच नजर आते हों वहां तेज पत्ते रख सकते हैं। इसके साथ ही तेज पत्ते को आप पानी में उबाल सकते है और इस पानी को स्प्रे बोतल में डालकर कॉकरोच पर छिड़क सकते है।