जल्दबाजी में सब्जी में हो जाए एक्स्ट्रा ऑयल, तो ट्राई करे ये जरूरी हैक्स, ग्रेवी से अलग हो जाएगा ऑयल

कई बार जल्दीबाजी में सब्जी पकाने के दौरान इसमें तेल अधिक डाल दिया जाता है व्ही कुछ लोग जानबूझकर अधिक तेल डालते है क्योकि उन्हें ऐसा लगता है ज्यादा तेल से ग्रेवी अच्छी बनती है लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है ज्यादा तेल खाने से मोटपा, और हाई कोलेस्ट्रॉल जैसी गंभीर बीमरियों का खतरा बढ़ जाता है और खाने में कम से कम तेल डाला जाना चाहिए। अगर तेल ज्यादा हो जाए तो उसे अलग करने के लिए कुछ ट्रिक्स अपना सकते है तो आइए जानते है
फ्रिज में रख दें
यदि आपकी सब्जी में तेल ज्यादा हो गया है तो उसे थोड़ी देर के लिए फ्रिज में रख दें। तेल में फैट होता है और फैट ठंड में जम जाता है। इसलिए, सब्जी को फ्रिज में रखने से तेल जम जाएगा, जिसके बाद आप इसे अलग कर सकते हैं।
बर्फ के टुकड़े
यदि सब्जी में एक्स्ट्रा तेल हो जाता है तो आप बर्फ के टुकड़े का भी इस्तेमाल कर सकते है बर्फ के टुकड़े के आप ग्रेवी में डाल सकते है इससे तेल उसमे चिपक जाता है और आसानी से ग्रेवी निकाल सकते है।
टिशू पेपर
टिशू पेपर की मदद से भी आप सब्जी से तेल के अलग कर सकते हैं। टिशू पेपर में एब्जॉर्ब करने की क्वालिटी होता है, जिसके कारण यह सब्जी से एक्स्ट्रा ऑयल कर सकता है।
सब्जी को पानी में उबाल लें
यदि सब्जी में बहुत अधिक तेल है, तो आप इसे पानी में उबाल सकते हैं। इससे कुछ तेल निकाल जाता है।
ब्रेड
ब्रेड में पेपर टॉवल की तरह ही तेल सोखने की क्षमता पाई जाती है। इसलिए, आप ग्रेवी से अतिरिक्त तेल को निकालने के लिए ब्रेड का इस्तेमाल कर सकते हैं। also read : दुनिया की फर्स्ट लेडी के लिए सेलिब्रिटी शेफ कुणाल कपूर ने बनाया, बाजरे का खिचड़ा, स्वाद चखते ही अक्षता मूर्ति मुंह से निकला......वाह