खाना पसंद करते है ये फ्रूट्स और सब्जियां, तो इनके बीजों को लेकर बरतें सावधानी, पेट के लिए होते है खतरनाक

आजकल खराब लाइफस्टाइल के चलते है फिट रहना किसे पसंद नहीं है। ज्यादातर लोग अपनी डाइट चार्ट में कुछ बीजो को शामिल करते है। इनमे से कुछ बीज तो सेहत के लिए भी अच्छे होते है। लेकिन कुछ नुकसानदेह भी होते है। सूरजमुखी और तरबूज के बीजों समेत कुछ फल और सब्जियां ऐसे भी हैं, जिनके बीज सेहत को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसलिए गलती से भी इनको न खाएं। इन फलों और सब्जियों के बारे में, जिनके बीज सेहत के लिए जहर जैसा काम कर सकते हैं। इसलिए इन्हें खाने से बचना चाहिए।
सेब के बीज खाने से हो सकती मौत
सेब एक ऐसा फल होता है, जो सभी को पसंद आता है। लेकिन इसे खाते समय आपको एक बात जरूर ध्यान रखनी चाहिए। कुछ लोग इसे खाते वक्त हम इसका बीज भी निगल जाते हैं। एक-दो सेब के बीज निगल जाने से कोई परेशानी नहीं, लेकिन ज्यादा मात्रा में यह निगल लिया जाए तो काफी खतरनाक हो सकता है। सेब के बीज में साइनाइड होता है। ज्यादा मात्रा में सेब के बीज खाने से पेट में ऐंठन, मतली, दस्त और यहां तक कि मौत भी हो सकती है।
नाशपाती के बीज सेहत के लिए नुकसानदायक
नाशपाती के बीज भी सेहत के लिए खतरनाक होते है। इन बीजों में साइनाइड पाया जाता है। जिसे गलती से खा लिया तो पेटदर्द, मतली और दस्त हो सकती है। ज्यादा मात्रा में खा लिए जाएं तो पसीना निकलने लगता है, थकान लगती है और पेट में मरोड़ होती है। कई बार तो कोमा तक में पहुंचने का खतरा रहता है।
आड़ू का बीज खाने पर आती है कमजोरी
आड़ू के बीजों का सेवन करने से भी बचना चाहिए। इसमें एमिग्डालिन और साइनोजेनिक ग्लाइकोसाइड जैसे जहरीले तत्व पाए जाते हैं। इसे खाने से घबराहट, पेट में दर्द, कमजोरी हो जाती है। कई बार तो इंसान कोमा में भी चला जाता है। इसलिए भूलकर भी आड़ू के बीज को नहीं खाना चाहिए।
कद्दू के बीज
कद्दू के बीजों में एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर होते हैं। ये ब्लड प्रेशर लेवल को कम करते हैं। कद्दू के बीजों में फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है। जिनको ज्यादा खाने से डायरिया, पेट दर्द, ऐंठन, सूजन होने की संभावना बढ़ जाती है। इसके अलावा, इसमें फैटी ऑयल भी होता है।
कटहल के बीजों के नुकसान
कहटल के बीजों में कुछ ऐसे तत्व मौजूद होते है जो शरीर के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं। जैसे-टैनिन, ट्राइप्सिन। ये तत्व शरीर में कुछ खास पोषक तत्वों को अवशोषित होने से रोकते हैं, जिससे पेट बिगड़ सकता है। इसलिए कटहल के बीजों को खाने से बचना चाहिए। हालांकि अगर कटहल के बीजों को उबाल लेते हैं या आग पर भून लेते हैं, तो ये एंटी न्यूट्रिएंट्स खत्म हो जाते हैं और फिर यह खाने लायक बन जाता है।
टमाटर के बीज
पेट से जुड़ी समस्याएं हैं तो टमाटर के बीज खाने से बचें। यह किडनी स्टोन के मरीजों की परेशानी बढ़ा सकता है। टमाटर के बीजों में मौजूद ऑक्सालेट तत्व किडनी में कैल्शियम की बहुत ज्यादा मात्रा में इकट्ठा होकर धीरे-धीरे स्टोन्स में बदल जाता है। टमाटर के बीजों को खाने से डायवर्टीकुलिटिस का खतरा भी बढ़ता है। जिससे आंतों में सूजन हो सकती है। टमाटर की प्रकृति अम्लीय होती है जिसकी वजह से ये हार्ट बर्न को बढ़ाने के साथ ही पाचन तंत्र पर बुरा असर डालता है। टमाटर को इस्तेमाल करने से पहले बीच वाले हिस्से को काटकर निकाल दें। also read : बाजार में आने वाले इस खास आम के बारे में जानिए ,