यहां जानिए 2023 अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम और योग करने के फायदे

हर साल कि तरह इस बार भी 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा। आयुष मंत्रालय द्वारा इस बार योगा दिवस की थीम वन वर्ल्ड, वन हेल्थ रखी गयी है। यह टीम वसुधैव कुटुम्बकम के आधार पर रखा गया है। आपको बता दे, हमारे शरीर को स्वस्थ रखने के लिए योग बेहद जरुरी हो गया है। योग शरीर को एक्टिव रखने और इम्युनिटी बूस्ट करने में काफी फायदेमंद होता है। योग के इसी महत्व को ध्यान में रखते हुए 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। आज हम आपको ऐसे 5 योगासन बताने जा रहे है जिससे आपकी बीमारियां कुछ ही समय में गायब हो जाएगी।
योगासन हेल्दी लाइफस्टाइल के लिए
अगर आप योगा पहली बार करने जा रहे हैं तो सूर्य नमस्कार, ताड़ासन, शवासन, कपालभाति, अनुलोम विलोम जैसे योगा अच्छे हैं। इसे आप शुरूआत में आसानी से कर पाएंगी। जिससे आप आगे चलकर कठिन योगासन को आसानी से कर पाएंगे।
योग के फायदे
अगर आप नियमित योगासन कर लेते हैं तो फिर मांसपेशियों के लचीलेपन में सुधार आता है। पाचन तंत्र बेहतर होता है योगासन करने से. इससे आपके आंतरिक अंग मजबूत होते हैं। दिल संबंधी परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ता है। यह त्वचा और बाल को चमकाने में भरपूर मदद करता है। इसको नियमित करने से ब्लड शुगर के शिकार आप नहीं होते हैं। इसको करने से आपका कंसन्ट्रेशन बेहतर होता है। योग करने से ब्लड सर्कुलेशन शरीर में अच्छा बना रहता है also read : रात को सोने से पहले बालों में लगा ले बस ये तेल, हेयरफॉल की समस्या से मिलेगा निजात, जानिए बनाने का तरीका