जान लीजिए, दूध के साथ में किन चीजों का सेवन करने से बिगड़ सकता है हाजमा

 
vfg

दूध कैल्शियम का सबसे बेहतरीन स्त्रोत होता है। हर रोज दूध का सेवन सेहत के लिए काफी अच्छा होता है इसे बच्चों से लेकर बड़ों तक सबको पीने की सलाह दी जाती है कोई भी दूध को अपनी पसंद के मुताबिक ठंडा और गर्म पी सकता है दूध का सेवन कई तरीके से किया जाता है इसके साथ ही कुछ ऐसी भी चीजें है जिनका सेवन करना सेहत के लिए अच्छा होता है वहीं कुछ ऐसे भी लोग जो दूध के साथ में कुछ भी खा लेते है जबकि ऐसा करने से बचना चाहिए ऐसे में आइए जानते है दूध के साथ में किन चीजों का सेवन किया जाना चाहिए और कौनसी चीजों से परहेज करना होता है। 

दूध के साथ में करे इन चीजों का सेवन 
दूध के साथ में ओट्स का सेवन करना काफी अच्छा होता है ओटमील को दूध के साथ में सेवन करते है तो इससे शरीर में र कैल्शियम, प्रोटीन और फाइबर मिलता है जो शरीर को स्वस्थ रखने में हेल्प करता है। 
दूध के साथ में सूखे मेवे का सेवन करना काफी अच्छा होता है जो लोग वजन कम करने की कोशिश कर रहे है उन्हें दूध के साथ में ड्राई फ्रूट का सेवन करना चाहिए। 
दूध और पैनकेक्स को साथ खाना एक बैलेंस्ड डाइट है। इससे पेट भरा भरा रहता है जो सेहत के लिए अच्छा होता है। 
 दूध के साथ में केले का सेवन करना काफी अच्छा होता हैं। इनसे शरीर को भरपूर पोषण मिलता है। फाइबर, पौटेशियम और प्रोटीन की यह मात्रा स्वस्थ रहने के लिए पर्याप्त है। 

दूध के साथ में इन चीजों का नहीं करे सेवन 
दूध के साथ में खट्टी चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए इससे पाचन से जुडी परेशानी हो सकती है। 
दूध के साथ में मसालेदार चीजों का सेवन नहीं किया जाना चाहिए इससे हार्मोन बेलेंस बिगड़ने लगता है। 
दूध के साथ में आचार और किमची चीजों का सेवन करने से बचना चाहिए ऐसे पाचन से जुडी समस्या होती है। 
टमाटर और दूध को भी साथ ना खाने के लिए कहा जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि टमाटर एसिडिक होता है और दूध के साथ खाने पर सेहत के लिए अच्छा साबित नहीं होता है। also read : 
दही, इडली, ढोकला का सेवन करने से दूर होते पाचन से जुड़ी रोग, ब्लड प्रेशर को रखे कंट्रोल