दुनिया की सबसे अधिक गहरे पानी में रहने वाली मछली है Pseudoliparis , कैमरे में कैद हुई फोटो

समुद्री जीवो के बारे में अक्सर हमे नई नई जानकारियां सुनने को मिलती है। इनमे कुछ हैरान कर देने वाली भी होती है। हाल ही में प्रशांत महासागर में मछली एक दुर्लभ प्रजाति खोजी की गयी है। यह अभी तक सबसे अधिक गहरे पानी में मिलने वाली मछली है। यह समुद्र तल पर 8,336 मीटर की गहराई पर कैमरे में कैद हुई है। इसकी इमेज एक ऑटोनॉमस व्हीकल पर लगे कैमरे से ली गई है जो बहुत कम लाइट का इस्तेमाल करता है।
आपको बता दे, इस मछली का नाम Pseudoliparis है जो एक प्रकार की स्नेलफिश है। यह एक बड़े टेडपोल की तरह नजर आती है। इसकी खोज काफी महत्वपूर्ण मानी गयी है। क्योंकि जहाज 80 मेगापास्कल के प्रेशर पर ऑपरेट कर रहा था, जो समुद्र की सतह के प्रेशर से लगभग 800 गुना है। इस मछली को ऑस्ट्रेलिया और जापान के संयुक्त साइंटिफिक मिशन की दो महीने की यात्रा के दौरान जापान के दक्षिण में इजु ओगास्वारा ट्रेंच में पाई गई है। यह मिशन गहरे समुद्र में मछलियों की जनसंख्या की एक दशक पुरानी स्टडी का हिस्सा था। यह स्टडी यूनिवर्सिटी ऑफ वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया और टोक्यो यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी की ओर से हो रही है।
Minderoo-UWA डीप सी रिसर्च सेंटर के डायरेक्टर, Alan Jamieson ने बताया, "हमने डीप सी में स्नेलफील पर रिसर्च करने में 15 वर्ष से अधिक लगाए हैं। इनका इतनी गहराई पर भी मौजूद होना वास्तव में हैरान करता है।" इससे पहले सबसे गहरे पानी में मछली 8,178 मीटर पर Mariana Trench में पाई गई थी। स्नेलफिश की 300 से अधिक प्रजातियां हैं। इनमें से अधिकतर नदियों के कम गहरे पानी में पाई जाती हैं।
पिछले साल अमेरिकी स्पेस एजेंसी Nasa की एक सैटेलाइट इमेज में तीनों झीलों को एक साथ दिखाया गया था। इनमें से एक झील हरे रंग, एक गहरे नीले रंग की और एक झील पीले रंग की दिखाई देती है। ऐसा लगता है जैसे इनके पानी में किसी ने रंग घोल दिया हो। ये झीलें इथियोपिया की ग्रेट रिफ्ट वैली Lake Shala, Lake Abijatta और Lake Langano हैं। इनमें से शाला लेक का पानी गहरे नीले रंग का दिखाई देता है। अबिजट्टा झील के पानी का रंग हरा है, जबकि लैंगानो झील को पीले रंग के पानी के साथ देखा जा सकता है। also read : त्वचा को खूबसूरत और ग्लोइंग बनाने के लिए मुलेठी के साथ इन चीजों का करे इस्तेमाल