मच्छरों के कारण सोना हो गया है मुश्किल, तो अपनाएं ये आसान घरेलू टिप्स, सारे Mosquito मिनटों में हो जाएंगे ढेर

गर्मियों के दिनों में मच्छरों का आतंक काफी ज्यादा बढ़ जाता है और इस मौसम मच्छरों से होने वाली बीमारी जैसे- डेंगू-मलेरिया का खतरा भी काफी ज्यादा बढ़ जाता है ऐसे में मच्छरों से बचना बहुत जरूरी हो जाता है। शाम होते ही लोग मॉस्किटो रिफिल का घर में यूज करते है और बेड पर लेटे लेटे मच्छरों को मारने लरते हैं, लेकिन अगर इसके बाद भी मच्छर भाग नहीं रहे तो आप इस तरीके को आजमा सकते हैं जिससे आसानी से घर के मच्छर बाहर भाग जाएंगे या मर जाएंगे।
इंस्टाग्राम पर priyasbeautytips नाम से बने पेज पर मच्छरों को मारने और भगाने का एक आसान नुस्खा शेयर किया गया है। इसके लिए आधा चम्मच विक्स में आधा चम्मच बेकिंग सोडा मिलाए। इसे अच्छी तरह से फेंट लें, फिर इसमें पानी मिलाकर इसे मॉस्किटो रिफिल में भर लें और इसके ऊपर अपना पुराना इलेक्ट्रिक एडेप्टर लगाकर इसे स्विच में लगा दें। आप देखेंगे कि इससे धीरे-धीरे मच्छर भागने लगेंगे या फिर मर जाएंगे। यह नुस्खा आप भी अपने घर पर आजमा सकते हैं।
मच्छरों को भगाने के आसान नुस्खे
मच्छरों को भगाने के लिए आप कपूर और नीम के तेल का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। दरअसल, इसकी गंध मच्छरों को पसंद नहीं आती और वो घर से दूर भाग जाते हैं। इसके लिए कपूर और नीम के तेल को मिलाकर जला दें और कमरे को बंद कर दें। आप देखेंगे कि जब कपूर जल जाएगा तो मच्छर अपने आप मर जाएंगे या भाग जाएंगे।
लहसुन का इस्तेमाल करने से भी मच्छर भाग जाते हैं। इसके लिए लहसुन की कली या फिर इसके पेस्ट को पानी में उबाल लें, इस पानी को स्प्रे बॉटल में डालकर घर के कोनों में छिड़क दें, इससे मच्छर मर जाते हैं।
लौंग और नींबू की गंध भी मच्छरों को भगाने का काम करती है। इसके लिए नींबू को दो टुकड़ों में काट लें, फिर उसमें कुछ लौंग को डाल दें। इस नींबू के टुकड़े को आप घर के कोनों में रख दें, इससे मच्छर आसानी से भाग जाते हैं। also read : क्या आपने चखा है मैंगो स्टफ्ड कुल्फी का स्वाद ? एक बार चखने के बाद कभी नहीं भूल पाएंगे स्वाद