गर्मियों के सीज़न में हर रोज खाना शुरू करे पपीता, नहीं होगी पेट से जुड़ी कोई समस्या

 
zxzx

गर्मियों के सीज़न में अलग अलग वैराइटी के फल मार्केट में देखने को मिलते है इन्ही में से पपीता भी एक है। यह समर सीज़न में पेट के लिए काफी ज्यादा लाभकारी होता है। यह पेट की समस्या को दूर करने के काम में आता है। गर्मियों के मौसम में कब्ज काफी आम बात होती है। क्योकि इस मौसम में शरीर तेजी के साथ में डिहाइड्रेड होने लगता है। ऐसे में पपीता यह एक नेचुरल लेक्सेटिव है, और बाउल मूवमेंट को तेज करता है। इसमें पाए जाने वाले एंटी बैक्टीरियल गुण कब्ज से राहत दिलाने का काम करते है। यह फल स्वाद में काफी अच्छा होता है। आज हम आपको इस पोस्ट के जरिए पपीते का सेवन करने के सही तरीको के बारे में जानकरी देने जा रहे है तो आइए जानते है। 

कब्ज से निजात दिलाने में फायदेमंद है पपीता 

  1. पेट की समस्याओं के लिए पपीता एक बेहद प्रभावी प्राकृतिक उपचार है। ऐसा इसलिए क्योंकि पपीते में पपेन डाइजेस्टिव एंजाइम होता है। पपैन आपको फाइबर और प्रोटीन को तोड़ने में मदद करता है जिससे इसे पचाना आसान हो जाता है। 
  2. पपीता में काफी मात्रा में विटामिन सी भी पाया जाता है। ये इम्यून सिस्टम के लिए भी फायदेमंद है। विटामिन सी शरीर के प्राकृतिक कोलेजन प्रोडक्शन को भी बढ़ावा देता है और हानिकारक फ्री रेडिकल्स से लड़ता है। 
  3. पपीते के बीज पॉलीफेनोल्स, फ्लेवोनोइड्स, एल्कलॉइड्स, टैनिन और सैपोनिन से भरपूर होते हैं। वे मजबूत एंटीऑक्सीडेंट हैं। एंटीऑक्सीडेंट शरीर को कई तरह की बीमारियों से बचाते हैं। 
  4. पपीते फाइबर से भरपूर होता है। ये शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है। ये हेल्दी गट के लिए फायदेमंद है। पपीते के बीज में मौजूद कारपेन हमारी आंतों में बैक्टीरिया और परजीवी को मारता है और इस तरह हमारे पाचन तंत्र को स्वस्थ रखता है। also read : पेट की गैस,आफरे से पाना चाहते है निजात, तो डाइट में शामिल करे ये चीजें , तुरंत मिलेगा आराम