गैस की वजह से फूल जाता है पेट ?? तो इससे राहत पाने के लिए इन घरेलू चीजों का करे इस्तेमाल

 
h

पेट में गैस बनना एक आम समस्या है।ये सभी को परेशान करती है।कुछ लोग दुसरो के मुकाबले इससे ज्यादा परेशान रहते है।ज्यादा गैस कभी कभी असुविधा या दर्द भी पैदा कर सकती है।लेकिन कुछ डाइट में बदलाव करने से पाचन से जुडी समस्या दूर होती है और गैस से आराम मिलता है।कुछ घरेलू चीजों से गैस की समस्या से आराम मिलता है।तो चलिए जानते है इन घरेलू चीजों के बारे में जिनसे पेट में गैस बनने की समस्या से आराम मिलता है। 

अजवाइन 

अजवाइन सभी घरो में आसानी से मिल जाती है।इसमें कम्पोनेंट्स जैसे पिनीन,लिमोनें और कारवों की प्रचूरता ब्लोटिंग का प्रभावी तरीके से इलाज करने में मदद करती है।ऐसे में जिन लोग को पेट में गैस बनने की समस्या हो रही है उन्हें अजवाइन का सेवन करना चाहिए। इससे आराम मिलता है। 

जीरा 

जीरे का इस्तेमाल खाने में स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है।इससे खाने का स्वाद दो गुना हो जाता है। जीरे के बीज में वोलेटाइल ऑयल जैसे साइमन और बाकी टरपेनाइड योगिक एंटी ब्लोटिंग प्रॉपर्टीज पायी जाती है। जिससे गैस और पेट के केम्पस से जल्दी आराम मिलता है। 

h

अदरक 

जिन लोगो पेट में गैस बनने की समस्या ज्यादा रहती है उन लोगो को अदरक का सेवन करना चाहिए।अदरक में जिंजरोल नामक योगिक होता है जो पेट खाली करने में तेजी लेन और सूजन और गैस को कम करने में मदद कर सकता है। 

सोंफ के बीज 

सॉफ में एनेथोल,फेन्चों होते है जो एन्टीस्पैस्मोडिक और एंटी इंफ्लेमेटरी के रूप में काम करते है।जो गट मसल्स को आराम देने में मदद करते है।