हड्डियों को मजबूती प्रदान करने के काम में आते है ये 5 फूड्स, डाइट में अवश्य करे शामिल

अक्सर खानपान में कैल्शियम की कमी होने की वजह से हड्डियां कमजोर होने लगती है। कमजोर हड्डियों में दर्द तो होता है इसके साथ ही कमजोर होने का कारण हड्डियों के टूटने का भी खतरा रहता है और उनमे खरोच या दरार भी आ सकती है। जो कि हड्डी टूटने जितना ही बुरा होता है। ऐसे में हमे समय रहते ही दिक्क्तों से निजात पा लेना चाहिए। क्योकि हाथ पैरों में जहां अक्सर दर्द रहता है हो सकता है आपकी हड़ियाँ कमजोर हो। ऐसे में आज हम आपको इस पोस्ट के जरिए खान-पान की उन चीजों के बारे में बताने जा रहे है। जो हड्डियों को मजबूत करने का काम करती है।
हड्डियां मजबूत बनाने वाले फूड्स
दूध
दूध कैल्शियम का सबसे अच्छा स्त्रोत माना जाता है। व्यक्ति को शारीरिक जरूरत के अनुसार पर्याप्त मात्रा में कैल्शियम दूध के रोजाना सेवन से मिल सकता है। आप दूध को अलग-अलग तरह से डाइट का हिस्सा बना सकते हैं.।इसे सादा पीने के अलावा दूध से शेक्स, स्मूदी और डिशेज बनाकर खाई-पी जा सकती हैं।
पालक
सब्जियों में पालक को सेहत के लिए बेहद अच्छा माना जाता है। इसमें कैल्शियम, आयरन, विटामिन और कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं। हड्डियां मजबूत बनाने में भी पालक का असर देखा जाता है।
दही
दूध की तरह ही दही कैल्शियम का अच्छा स्त्रोत होता है। लेकिन, दही में सिर्फ कैल्शियम ही नहीं बल्कि विटामिन डी भी पाया जाता है। विटामिन डी की कमी भी अक्सर हड्डियों के कमजोर होने का काम करती है। ऐसे में दही का सेवन करें।
सोयाबीन
सोयाबीन और सोयाबीन से बनने वाले प्रोडक्ट्स जैसे सोया चंक्स, टोफू और सोया मिल्क भी कैल्शियम के अच्छे स्त्रोत होते हैं और इनमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है। ऐसे में डाइट में सोयाबीन शामिल करना अच्छा ऑप्शन रहता है।
सूखे मेवे
कैल्शियम और विटामिन डी दोनों ही पोषक तत्व सूखे मेवों के सेवन से शरीर को मिलते हैं। सूखे मेवे खासकर विटामिन डी देने में मददगार हैं। विटामिन डी ऐसा विटामिन है जिसका मुख्य स्त्रोत धूप है। ऐसे कम ही खाद्य पदार्थ हैं जिनमें विटामिन डी होता है। also read : EID 2023 : ईद का त्यौहार आज,जानिए कब हुई थी इस त्यौहार की शुरुआत ??