ये 5 जंगली सब्जियां मानी जाती है सेहत का खजाना, मानसून में जरूर करे डाइट में शामिल

 
vcv

बारिश के मौसम में खान-पान शरीर का ख्याल खासतौर से रखा जाना चाहिए। यदि आपका स्वास्थ्य अच्छा है तो शरीर की इम्युनिटी स्ट्रांग रखनी है और इससे वायरस इंफेक्शन से भी बचा सकता है। इस मौसम में हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन करने से बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। क्योकि इन सब्जियों में छोटे छोटे कीटाणु होते है जो आँखों से नजर नहीं आते है। ऐसे में आज हम आपको कुछ जंगली सब्जियों के बारे में बताने जा रहे है जो सेहत के लिए अच्छी होती है। 

मानसून में करे इन सब्जियों का सेवन 
जंगली सब्जियों में भरपूर मात्रा में पोषक तत्व मौजूद होते है इन सब्जियों में विटामिन A , विटामिन C,आयरन, कैल्शियम, डाइट्री फाइबर और एंटी ऑक्सीडेंट्स गुण मौजूद होते है। वहीं कुछ हरी सब्जियां डिटॉक्सिफाइंग गुणों वाली होती हैं जो शरीर से गंदे टॉक्सिंस को निकाल बाहर करती हैं। 

डिंडा 
डिंडा को लिआ इंडिका भी कहते हैं। यह जंगली हरी सब्जी होती है जो दक्षिण और दक्षिण-पूर्वी एशिया में खूब मिलती है। इस सब्जी को ज्यादातर तरी, ग्रेवी, सूप और स्टर फ्राई डिशेस में डाला जाता है। इसमें विटामिन, खनिज और एंटी-ऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में मिल जाते है। हालांकि, इसे पकाकर खाने की ही सलाह दी जाती है जिससे इसकी कड़वाहट कम होती है। 

कुर्डु
कुर्डु को जंगली चौलाई या चवली भी कहा जाता है। कुछ लोग बारिश के मौसम इसका खूब सेवन करते है। कुर्डु  अलग-अलग रंगों की होती है जैसे लाल, पीली, संतरी और कुछ-कुछ हल्के बैंगनी रंग की भी हो सकती है। 

कंटोला 
कंटोला शरीर के लिए काफी अच्छा माना जाता है। कंटोला मुख्य रूप से भारत के महाराष्ट्र, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और गुजरात में खूब खाया जाता है। कंटोला के पकौड़े, फ्राईस, ग्रेवी और कंच्री डिशेस बनाने में इस्तेमाल किया जा सकता है। 

शैवला 
यह सब्जी डंठल और अंकुरित तने की तरह दिखती है। इसे सूरन और जिमिकंद जैसे नामों से भी जाना जाता है। इस सब्जी को अलग-अलग तरह से बनाकर खाया जा सकता है और इसमें मसाले डालकर खाने से ज्यादा स्वाद आता है। 

बैंबू शूट्स 
बम्बू शूट्स बांस के पौधे के ताजे स्प्राउट्स होते हैं जिन्हें अनेक एशियाई डिशेज में इस्तेमाल किया जाता है। बैंबू शूट्स मुलायम होते हैं और इनका फ्लेवर भी अच्छा होता है। बैंबू शूट्स को असम, मणिपुर, मिजोरम, मेघालय और नागालैंड में खूब खाया जाता है। also read : 
मानसून में मूंगफली से बनाए ये टेस्टी डिश,खाने का स्वाद होगा दोगुना