बारिश के मौसम घर से कीट-पतंगो को बाहर भगाने के काम आएगी ये आसान घरेलू टिप्स

 
xcx

बारिश के मौसम में अलग अलग टाइप के कीट-पतंगे घरों में घुस जाते है। इनमे सबसे ज्यादा डरावना लाइट वाले कीड़े जो जहां-तहां ट्यूबलाइट और बल्ब पर बैठे रहते हैं। इनकी संख्या इतनी ज्यादा है कि लोगो को अपने घरों कि बत्तियां बंद करनी होती है। इसके बाद कई बार ये अपने पंखो को वहीं छोड़ जाते है और आस-पास चारो तरह गंदगी फैला देते है। लेकिन बत्ती बंद करना कोई उपाय नहीं है इसकी जगह आप कुछ आसान घरेलू नुस्खे अपना सकते है। 

बारिश में कीट-पतंगो से निजात पाने के लिए करे ये काम 
नीम और उपले का धुआं

नीम और उपले का धुंआ करना इन्हें तेजी से भगा सकता है। क्योंकि ये दोनों एंटीबैक्टीरियल है और धुंआ सूंघकर आसपास के लोग तुरंत भाग जाते हैं। आपको करना ये है कि ये जहां जमा हो रहे हों वहीं पर इन दोनों को जला कर रख दें। आग ऐसे लगाएं कि धुंआ ज्यादा हो। ये तरीका कारगर तरीके से काम करेगा और ये भाग जाएंगे।

कपूर जला लें
कपूर की गंध से कीट बेहोश हो सकते हैं। ऐसे में आपको करना ये है कि चंदन या आम की लकड़ी का एक आग तैयार करें और इसमें ऊपर से थोड़ा सा कपूर डालें। कपूर डालने के बाद आग को बुझा दें। इसे धीमे-धीमे धुएं के रूप में जलने दें। ये तरीका इन कीट-पतंगों को मारने में मददगार है। 

घर में जलाएं गूगल की लकड़ी
घर में आप गूगल की लकड़ी जला सकते हैं। इसकी गंध बहुत तेज होती है। तो, लौंग का तेल डालकर गूगल की लकड़ी में आग लगा लें। ऐसा करना कीट पतंगों से छुटकारा दिलाने में मददगार होगा। 

लैवेंडर ऑयल का करें प्रयोग
लेवेंडर आयल का उपयोग कीट पतंगो को घर से बाहर निकालने के लिए किया जाता है इससे कीट पतंगो की मौत हो जाती है वह घर से तुरंत बाहर निकल जाते है। इसके लिए आप एक लैंप इस पर लैवेंडर ऑयल की कुछ बूंदें डालें और फिर इसे जलने दें। यह नुस्खा कीट पतंगो को भगाने में तेजी से काम करेगा। इसके अलावा इस मौसम में घर के दरवाजे और खिड़की बंद करके रखें ताकि इन्हें स्ट्रीट लाइट से आपके घरों की लाइट तक आने का मौका न मिले। also read : 
किचन की चिमनी हो गयी है गंदी ? इस साफ करने के अपनाए इन सरल तरीको को