डायबिटीज की समस्या से है परेशान ?? तो इसे कंट्रोल करने के लिए इन आटे की रोटियों का करे सेवन

 
gg

आज के समय में डायबिटीज से जुडी समस्या से ज्यादातर लोग परेशान रहते है।ऐसे में डायबिटीज के रोगियों को अपने खानपान का खास ख्याल रखने की जरूरत होती है।इस कंडीशन में खानपान में जरा सी भी गलती होने पर ब्लड शुगर लेवल जरूरत से ज्यादा बढ़ जाता है और सेहत ख़राब होने लगती है।सभी घरो में गेहू के आटे का सेवन ज्यादा किया जाता है लेकिन डायबिटीज के मर्ज कुछ खास आटे से बनी रोटियों का सेवन कर सकते है जिससे शरीर को भरपूर फाइबर मिलता है और सेहत दुरुस्त रहती है।इसके अलावा ब्लड शुगर कंट्रोल में रहता है। तो चलिए जानते है डायबिटीज के मरीजों को किस आटे से बनी रोटी का सेवन करना करना चाहिए। 

अमरनाथ का आटा 

डायबिटीज में अमरनाथ का आटा खाया जा सकता है।इस आटे से बनी रोटियां प्रोटीन से भरपूर भी होती है और नॉन ग्लूटन वाली भी। अमरनाथ के आटे में विटामीन,खनिज और लिपिड्स मौजूद होते है।इसके अलावा इस आटे में फाइबर ज्यादा पाया जाता है जो डायबिटीज में मदद करता है।अमरनाथ के आटे की रोटियां खाने पर ब्लड शुगर लेवण सामान्य रखने में मदद मिलती है। also read : गोरी महिलाओ को प्लास्टिक से डायबिटीज का खतरा,स्पेन में 16 साल की लड़किया करा सकेगी अबॉर्शन

 ज्वार का आटा 

ज्वार एंट्री ऑक्सिडनट से भरपूर होता है।इसमें आयरन,कैल्शियम और विटामिन बी पाया जाता है।इसके अलावा यह ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करता है और पाचन को बेहतर करने में मदद करता है।ज्वार के आटे से रोटियां ही नहीं बल्कि डोसा,इडली उपमा आदि बनाया जाता है। 

ओट्स का आटा 

ओट्स फाइबर से भरपूर होते है।इन्हे पीसकर आटा बनाया जाता है।इस आटे से बनी रोटियां ब्लड शुगर कोकंट्रोल में रखती है।जिससे डायबिटज के मरीज की सेहत दुरूरस्त रहती है।इस आटे की रोटियां या पराठे भी बनाए जा सकते है।हरी सब्जियों को मिलाकर या पालक सरसो के पत्तो को पीसकर ओट्स केआटे में मिलाये और फिर रोटियां बनाए। इससे डायबिटीज की समस्या दूर होती है।