Viral Video : जानिए ट्रैन के हर एक डिब्बे पर क्यों लिखा होता है यह 5 डिजिट का नंबर, क्या है इससे जुड़ा हुआ रहस्य

देश में ज्यादातर लोग आज के समय में छोटे से लेकर बड़ा सफर भी ट्रैन से करना ज्यादा पसंद करते है। कई बार ट्रैन से सफर करने के बावजूद भी लोग भारतीय रेलवे से जुड़े हुई जानकारियो से अनजान रहते है। आज हम आपको इस पसत के जरिए ट्रैन से जुड़ी हुई कुछ छोटी छोटी बातें बताने जा रहे है। जिसके बारे में जानकार आप हैरान रह जाएंगे। आपने ट्रैन में सफर के दौरान इस बात पर जरूर गौर किया होगा कि ट्रैन के डिब्बे के ऊपर कुछ नंबर लिखे होते है लेकिन क्या आप जानते है इसके पीछे क्या कारण होता है।
सोशल मीडिया पर देखे जा रहे इस वीडियो में ट्रैन से जुड़ी रोचक बातें बताई गयी है। जिसके बारे शयद ही कोई जनता होगा। क्या आपको पता है कि, ट्रेन के हर डिब्बे के ऊपर नंबर क्यों लिखा होता है? दरअसल, रेलवे के नियमों के अनुसार, ट्रेन के हर डिब्बे के ऊपर लिखे नंबर में बोगी से जुड़ी कुछ खास जानकारी छिपी होती है। इन नंबरों के पीछे की जानकारी हासिल करने के बाद आप इसकी पूरी कुंडली कंगाल सकते हैं, जैसे बोगी किस टाइप की है और इसका निर्माण कब हुआ था? तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो में एक शख्स बता रहा है कि, बोगी पर लिखे इन 5 नंबरों को हमेशा दो भागों में तोड़कर पढ़ना चाहिए। पहले के दो डिजिट से आप इसके बनने के समय का पता लगा सकते हैं। वहीं आगे लिखे तीन डिजिट बोगी की कैटेगरी को बतलाते हैं, जैसे ये स्लीपर है, जनरल है या फिर एसी।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को शेयर किया गया है। इस वीडियो को omjaiswalvns नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इसे अब तक बड़ी संख्या में लोग देख चुके है और इसे काफी ज्यादा पसंद भी किया जा रहा है। 2 दिन पहले शेयर किए गए इस वीडियो को अब तक 2 लाख 78 हजार लोगो ने देखा है। इस वीडियो को देखने के बाद में यूजर्स का जमकर रिएक्शन आ रहा है। also read : किचन में रखी इन दो चीजों को वाशिंग मशीन में कपड़ों की धुलाई करते समय डालने से चमक के साथ साथ बढ़ेगी खुशबू