Vitamin B12 की कमी से शरीर होने लगता है खोखला, इसके लिए कर ले बस इस चीज का सेवन

सही उम्र में शरीर के विकास और शरीर को स्वस्थ रखने के लिए डाइट में प्रोटीन, कैल्शियम और अन्य पोषक चीजों का लेना बेहद जरूरी होता है। विटामिन बी12 भी शरीर के लिए काफी ज्यादा जरूरी होता है विटामिन b12 जल में घुलशील विटामिन जो शरीर के कई कार्यो करने में हेल्प करता है। इसे हमे बाहरी सोर्स से लेना होता है। विटामिन b12 की जरूरत क्यों है ? विटामिन B12 रेड ब्लड सेल्स को बनाता है और इसकी कमी से एनीमिया हो सकता है।यह पुरे नर्वस सिस्टम को कार्य करने में मदद करता है और इसकी कमी से मेट्नल हेल्थ से जुडी डिज़ीज़ हो सकती है। इसकी वजह से थकान, अवसाद और चिड़चिड़ापन हो सकता है। यह शरीर में होमोसिस्टीन लेवल को कंट्रोल करता है जिससे दिल की सेहत बेहतर बनी रहती है।
इन चीजों से मिलता है विटामिन B12
विटामिन B12 की कमी के लक्षण क्या हैं? इस पोषक तत्व की कमी से आपको थकान और कमजोरी, त्वचा और जीभ का रंग बदलना, अवसाद, चिड़चिड़ापन और मनोभ्रंश, चक्कर आना, असंतुलन और बेहोशी, हृदय संबंधित समस्याएं, आंखों में धुंधलापन, दृष्टि में परिवर्तन, और आंखों की समस्याएं हो सकती हैं। चिकन-मटन जैसी नॉन-वेज चीजों में इसकी भरपूर मात्रा पाई जाती है। आप नॉन वेज का सेवन नहीं करते है तो आज हम आपको कुछ वेजिटेरियन स्रोत बता रहे है।
फर्मटेड दही-चावल है विटामिन बी12 का भंडार
एक कटोरी पके हुए चावल को ठंडा होने दें और ठंडा होने के बाद इसमें एक कटोरी दही मिक्स कर लेवे। और इन चावल को कम से कम 3-4 घंटे फ्रिज में रख दें। यह चावल और दही को किण्वित करने का अच्छा तरीका है और इसे खाने से भरपूर मात्रा में विटामिन बी12 मिलता है।
शरीर में विटामिन B12 बढ़ाने का घरेलू नुस्खा
फर्मेनेशन की वजह से इस मिश्रण में विटामिन बी12 के अलावा अन्य बी-कॉम्प्लेक्स विटामिन भी पैदा हो जाते हैं। दही में Lactobacillus नामक बैक्टीरिया मौजूद होता है। यह अच्छा बैक्टीरिया होता है। जब बैक्टीरिया चावल के ऊपर एक्शन करता है, तो बी-कॉम्प्लेक्स विटामिन भी पैदा होते हैं और इस विधि को फर्मेनेशन कहा जाता है।
दही-चावल को ऐसे बनाएं टेस्टी
इस दही-चावल को और ज्यादा टेस्टी बनाने के लिए आप इसमें इमली की चटनी भी मिक्स कर सकते है यह चटनी मिलाने से यह इतने टेस्टी हो जाते हैं कि बच्चे भी आसानी से खा सकते हैं।
दही-चावल के अन्य फायदे
इस विधि से बने फर्मटेड फूड को प्री डाइजेस्ट फूड भी कहते हैं क्योंकि बैक्टीरिया के एक्शन से आधा भोजन पहले ही हजम हो जाता है। यह इतने अच्छे से बैक्टीरिया करता है की जिसको पाचन से जुड़ी दिक्कत है उनके लिए काफी लाभकारी है। एक महीने तक यदि आप इसका सेवन करते है तो आपको अच्छे परिणाम दिखने लगते है। also read : बालों को नेचुरली काला करने के लिए एक चम्मच हल्दी के साथ लगा ले ये चीज, हमेशा के लिए कलर से मिलेगी मुक्ति