गाय का दूध या भैंस का दूध कौन सा है बेहतर, जानिए किसमें होते है ज्यादा पोषक तत्व

देशभर में गाय का दूध आमतौर सबसे ज्यादा पीया जाने वाला पेय है और इसे सेहत के लिए हेल्दी भी माना जाता है। गाय के दूध में प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन डी और विटामिन बी12 जैसे पोषक तत्वों का अच्छा स्रोत है। ये पोषक तत्व हड्डियों, मसल्स और ऑलओवर हेल्थ के लिए जरूरी हैं। गाय के दूध में भरपूर मात्रा में पोषक तत्व होने की वजह से ये स्वास्थ्य के लिए अच्छा माना जाता है। लेकिन कई लोगो के मन में ये सवाल अक्सर बना रहता है कि गाय का दूध पिए ये भैंस का। इन सब सवालों के जवाब आज हम आपको देने जा रहे है। तो आइए जानते है
गाय का दूध या भैंस का दूध कौन सा है बेहतर
न्यूट्रिशनल कंपोजिशन
गाय के दूध को भैंस के दूध की तुलना में ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। इसमें प्रोटीन, फैट और कार्बोहाइड्रेट का बैलेंस होता है। गाय के दूध में भैंस के दूध की तुलना में फैट की मात्रा कम होती है, जिससे यह अपने वजन के बारे में परेशान लोगों के लिए एकदम सही है।
पाचनशक्ति
गाय का दूध भैंस के दूध की तुलना में जल्द पचाने में आसान होता है। गाय के दूध में मौजूद फैट ग्लोब्यूल्स आकार में छोटे होते हैं, जो पाचन में सहायता करते हैं। भैंस के दूध में फैट ग्लोब्यूल्स बड़े होते हैं, जिससे इसे पचाना कठिन हो जाता है। खासतौर से लैक्टोज इंटोलरेंस जैसी पाचन समस्याओं वाले लोगों के लिए अच्छा माना जाता है।
लो कोलेस्ट्रॉल लेवल
गाय के दूध में भैंस के दूध की तुलना में कम कोलेस्ट्रॉल होता है। हाई कोलेस्ट्रॉल लेवल हार्ट डिजीज के रिस्क को बढ़ा सकता है। इसलिए हाई कोलेस्ट्रॉल लेवल वालों को भैंस के दूध के बजाय गाय के दूध का सेवन करने से लाभ हो सकता है।
हाई विटामिन कंटेंट
गाय के दूध में भैंस के दूध की तुलना में विटामिन ए की मात्रा ज्यादा होती है। विटामिन ए अच्छी आंखों की रोशनी, हड्डियों की ग्रोथ और हेल्दी इम्यून सिस्टम के लिए जरूरी है। इसलिए गाय के दूध का सेवन करने से विटामिन ए की बेहतर खुराक मिल सकती है। also read : Car Care Tips : कार के कैबिन को बड़ी आसानी से साफ करने के काम आएगी ये घरेलू टिप्स, जरूर करे फॉलो