क्यों फलो के ऊपर लगाए जाते है 4 और 5 डिजिट के कोड वाले स्टिकर ?? जानिए इसके मतलब

आपके अक्सर कोई ना कोई पल तो जरूर खाते होंगे।कई बार आपने बाजार जाकर फल खरीदा भी होगा।फल खरीदते समय आपने गौर किया होगा की कुछ प्रीमियम फलो पर दुकानदार स्टिकर लगाकर बेचते है।आपको इस स्टिकर्स को देख कर ऐसा लगता होगा की ये स्टिकर्स फलो को केवल प्रीमियम लुक देने या फिर फलो को महंगा बेचने के लिए लगाए जाते है।बता दे ऐसा बिलकुल भी नहीं है।इन फलो के ऊपर ये स्टिकर क्यों लगाए जाते है,अगर आपको इसके बारे में नहीं पता तो चलिए जानते है इसके बारे में also read : Uric acid को कंट्रोल करने के लिए अपनाये इन सरल घरेलू तरीको को
अब आप जब भी फल खरीदे ,तो आप उस फल लगे स्टिकर को जरूर देखे।फल के ऊपर लगे स्टिकर पर एक कोड लिख होता है,जिसे PLU कोस या प्राइस लुकअप कोड कहते है।यह कोड फल के बारे में काफी अहम जानकारी देते है ,जिसके बारे में हर ग्राहक को फल खरीदने से पहले सोचना चाहिए।
क्या है 4 अंक के कोड का मतलब
अगर आप ध्यान से देखेंगे तो आपको कुछ फलो पर 4 अंको का PLU कोड दिखाई देगा ,जो 3 या 4 नंबर से शुरू हो रहा होगा। 4 नंबर के इस कोड का मतलब यह है की जो फल आप खरीद रहे है ,वो फल प्रचुर मात्रा में उर्वरक और कीटनाशकों के साथ उगाया गया है।इसके अलावा इसे उगाने के लिए मॉडर्न टेक्नोलॉजी का प्रयोग भी किया जाता है।वही हम सभी जानते है की कीटनाशक पर्दार्थो की मदद से उगाये जाने वाले फल हमारे लिए हानिकारक होते है।
इस कोड के फल होते है लाभदायक
वही अगर आप 5 डिजिट वाले कोड को देखे ,जो नंबर 9 से शुरू हो रहा है ,तो आप समझ जाना की इन्हे कीटनाशकों और जीएमओ के बिना उगाया गया है।इसके अलावा इन्हे उगाते समय खेती के पुराने तरीके का प्रयोग किया गया है। इसलिए ये फल आपके स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद है।
8 नंबर से शुरू होने वाला 5 अंक कोड
अगर किसी फल या सब्जी पर 5 अंको के कोड वाला स्टिकर चिपका हुआ है और वो कोड 8 नंबर से स्टार्ट हो रहा है ,तो आप तुरंत समझ जाना की वी फल व सबजी ऑर्गनिक तरीके से उगाया गया है और उसने कुछ अनुवंशकी बदलाव भी किये गए है।अक्सर देखा होगा की केले ,खरबूजे और पपीते पर सब ज्यादा इन स्टिकर्स का प्रयोग किया जाता है।