22 अप्रैल से यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ यात्रा शुरू, इस तरह से मुफ्त में करवाए रजिट्रेशन

आपको बता दे, उत्तराखंड चार धाम यात्रा 22 अप्रैल से शुरू हो रही है। इसके रजिस्ट्रेशन अभी हो रहे है। उत्तराखंड पर्यटन विभाग के जॉइंट डायरेक्टर योगेंद्र गंगवार के मुताबिक अब तक 12.47 लाख से ज्यादा रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं। इस यात्रा को करने के लिए बिना रजिट्रेशन के इज्जत नहीं है। आज हम आपको इस पोस्ट केजरिए रजिट्रेशन से जुडी हुई प्रक्रिया के बारे में जानकरी देने जा रहे है। तो आइए जानते है।
चारधाम कौन-कौन से है
यमुनोत्री- देवी यमुना
गंगोत्री- देवी गंगा
केदारनाथ- भगवान शिव
बद्रीनाथ- भगवान विष्णु
भारत के चारधाम
उत्तराखंड में बद्रीनाथ
गुजरात में द्वारका
तमिलनाडु में रामेश्वरम
ओडिशा में जगन्नाथ पुरी
कपट खुलने का समय
यमुनोत्री- 22 अप्रैल 2023
गंगोत्री- 22 अप्रैल 2023
केदारनाथ- 25 अप्रैल 2023
बद्रीनाथ- 27 अप्रैल २०23
जिन्हें चारधाम यात्रा एक साथ करनी है, उनके पास क्या ऑप्शन है?
ये लोग भी दिल्ली से हरिद्वार होते हुए बड़कोट, यमुनोत्री, उत्तरकाशी से गंगोत्री पहुंच सकते हैं। इसके बाद गंगोत्री से गुप्तकाशी होते हुए केदारनाथ, बद्रीनाथ पहुंच सकते हैं।
क्या हम बिना रजिस्ट्रेशन के चारधाम यात्रा कर सकते हैं?
नहीं। रजिस्ट्रेशन कराना बहुत जरूरी है। साथ ही अगर आप हेलीकॉप्टर से जाना चाहते हैं, तो इसके लिए भी पहले आपको रजिस्ट्रेशन कराना होगा।
इस यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन जरूरी क्यों हैं?
इसके माध्यम से सरकार एक गिनती कर लेती है कि कितने यात्री किस दिन यात्रा कर रहे हैं। इससे आप सरकार की निगरानी में भी रहते हैं। जिससे कहीं पर भी अगर कोई परेशानी होती है तो आपसे संपर्क कर सकती है।
जिस दिन आपकी यात्रा पूरी हो जाती है आपको इसके लिए एक सर्टिफिकेट मिलता है।
कुछ राज्यों में चारधाम यात्रा करने पर सब्सिडी मिलती है, जिसे आप रजिस्ट्रेशन स्लिप और सर्टिफिकेट दिखा कर ले सकते हैं।
चारधाम यात्रा के लिए कौन-कौन से डॉक्यूमेंट की जरूरत
आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो और जो लोग पहले से बीमार है उनके लिए हेल्थ सर्टिफिकेट।
रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन होगा या फिर ऑफलाइन?
केदारनाथ के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।
रजिस्ट्रेशन कराने का तरीका क्या है?
ऑनलाइन: touristcare.uk.gov.in पर क्लिक कर रजिस्ट्रेशन करवाएं।
टेक्स्ट मैसेज या वॉट्सऐप: मोबाइल नंबर +918394833833 पर Yatra टाइप करके सेंड करना होगा।
टोल फ्री नंबर: 01351364 के जरिए भी रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।
ऐप: Tourist Care Uttarakhand नाम के ऐप को गूगल प्ले स्टोर से इंस्टॉल कर सकते है। इससे भी यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
ऑफलाइन: अलग-अलग चेक पॉइंट पर पहुंचकर ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन कराना होता है। फिर स्लॉट के आधार पर आपको दर्शन करने की तारीख मिलती है।
क्या कोई भी चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन करवा सकता है?
नहीं, तीर्थयात्री की सेहत और उम्र को ध्यान में रखकर कुछ क्राइटेरिया तय होते हैं, जिनके आधार पर ही वह रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।
6 हफ्ते से ज्यादा की प्रेग्नेंट महिलाएं।
13 साल से कम उम्र के बच्चे।
75 साल से ज्यादा उम्र के बुजुर्ग।
उत्तराखंड चारधाम यात्रा के दौरान किस तरह के कपड़े लेकर जाना चाहिए?
सबसे पहले बहुत ज्यादा सामान अपने सूटकेस में कैरी न करें। अगर अपनी कार से जा रहे है तो ट्रॉली बैग लेकर जाएं। अगर बस या टैक्सी से धाम घूमने निकले हैं तो ट्रॉली बैग ले जाने से बचें।
एक बैगपैक जरूर रखें इससे चढ़ाई करते वक्त जरूरी सामान रखने में सुविधा होगी। इस यात्रा पर आप गर्मी के साथ सर्दी के भी कपड़े रखें। महिलाएं साड़ी की जगह सूट प्रिफर करें। also read : बढ़ गया है वजन ?? तो गर्मी में इस तरह खीरे का करे सेवन,तेजी से घंटने लगेगा वजन
यात्रा के दौरान ठहरने की क्या व्यवस्था है?
सभी धामों में मंदिर के बाहर कई आश्रम, धर्मशाला, लॉज, होटल हैं। जिन्हें आप अपने बजट और उपलब्धता के अनुसार चुन सकते हैं।
यात्रा शुरू होने से पहले ही ठहरने की बुकिंग करा लेना अच्छा होता है। इससे आपको यात्रा के दौरान आराम रहता है।
इसके अलावा कम पैसों में रुकने के लिए टेंट की सुविधा भी है।