डेंगू में गिरती Blood Platelets को कंट्रोल करने के लिए पी सकते है इन चीजों का जूस, मिलेगी राहत

 
fsf

इन दिनों देश के कुछ इलाकों मानसून के आने से गर्मी से राहत मिली है, लेकिन इसके साथ ही डेंगू का खतरा बढ़ता जा रहा है, क्योकि इस मौसम में मच्छरों का लार्वा तेजी से पनपता है। ऐसे में हर साल डेंगू बुखार की वजह से कई लोगो की मौत हो जाती है। इस बीमारी में ब्लड प्लेटलेट्स काउंट तेजी से गिरता है। यदि आप भी इस परेशानी को झेल रहे है तो आज हम यहाँ कुछ पौधों के बारे में बताने जा रहे है जिनका जूस पिने से आप इस समस्या से राहत पा सकते है। 

डेंगू कैसे फैलता है?
डेंगू एक तरह की बीमारी है जो 'एडिस एजिप्टी' नामक मच्छर के काटने से फैलता है। इसके काटने पर शरीर में सफेद रंग की धरिया होती है इसलिए इसे 'टाइगर मस्किटो' भी कहा जाता है इस मच्छर का लार्वा साफ पानी में पनपता है और यह दिन के समय काटता है। डेंगू का मच्छर डंक मारकर इंसान के शरीर में अपना वायरस फैलाता है, फिर जब ये दूसरे सेहतमंद शख्स को काटता है, तो उसकी बॉडी भी संक्रमित हो जाती है। आमतौर पर ये 16 से 30 डिग्री तापमान पर ज्यादा पनपता है, इसलिए बारिश का मौसम इनके प्रजनन के लिए उपयुक्त है।

डेंगू बुखार में गिरने लगती प्लेलेट्स 
एक स्वस्थ व्यक्ति के शरीर में प्रति माइक्रोलीटर खून में 1,50,000 और 2,50,000 के बीच प्लेटलेट्स काउंट होती है लेकिन इस मच्छर के काटने के बाद जब तेज बुखार आता है तो यह संख्या एक लाख से कम हो जाती है, जिससे लाइफ में रिस्क बढ़ जाता है। 

डेंगू होने पर पिएं ये 2 जूस
पपीते के पत्तों का जूस
जब कभी आपको या आपके परिवार के किसी सदस्य को डेंगू बुखार हो जाए और प्लेटलेस्ट काउंट में कमी आने लगे तो तुरंत पपीते के पत्ते का जूस पीना चाहिए इससे आपको जल्द फायदा होगा। 

गिलोय का जूस
गिलोए एक ऐसा पौधा है जिसे अगर आयुर्वेद का वरदान कहा जाए तो शायद गलत नहीं होगा। डेंगू बुखार बढ़ने पर तुरंत इसका जूस निकालकर पी जाएं ये प्लेटलेट्स काउंट तेजी से बढ़ता है और रिकवर करना भी आसान हो जाता है। 

डेंगू से बचने के उपाय
बारिश के मौसम में गमलों में, नारियल के खोल, टायर, पक्षियों के लिए रखे गए बर्तन जैसी चीजों में पानी जमा न होने दें। इसके साथ ही कूलर का पानी भी समय समय पर चेंज करे। इसमें 2 चम्मच मिट्टी का तेल डाले। पानी की टंकी को खुली न छोड़े। इसमें डेंगू का मच्छर पनपने लगता है। also read : 
सावन के महीने में एक कंधे पर बूढी माँ,दूसरे पर गंगा जल लेकर कावड़ यात्रा निकला यह शख्स,वीडियो देख बेटे की तारीफ करते नहीं थके लोग