Bloomberg billionaires index : ब्लूमबर्ग बिलेनियर की लिस्ट में मुकेश अंबानी निकले आगे,देखे और कौन कौन है इस लिस्ट में शामिल

ब्लूमबर्ग के अरबपतियों की सूचि में दुनिया के अमीरो की लिस्ट में रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमेन मुकेश अंबानी सातवे नंबर पर पहुंचे है। रिलायंस इंडस्ट्री के शेयर में उछाल की बदौलत मुकेश अंबानी लेरी एलिशन को पीछे छोड़ आठवे नंबर से सातवे नंबर पर आ गए है।अडानी समूह के चेयरमेन गौतम अडानी इसी सूचि में दूसरे पायदान से कुछ ही दुरी पर है। ब्लूमबर्ग बिलेनियर की लिस में मुकेश अंबानी आगे निकल गए है। इसके अलावा इस लिस्ट में और भी कई लोग शामिल है।
ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के अनुसार लेरी एलिशन के नेटवर्थ में 1.19 अरब डॉलर की गिरावट आई है।जिसके बाद मुकेश अंबानी 90 अरब डॉलर के नेटवर्थ के साथ सातवे पायदान पर पहुंच गए है।मुकेश अंबानी से पहले छठे नंबर पर वॉरेन बफेट है जिनका नेटवर्थ 102 अरब डॉलर है।पांचवे नंबर पर बिल गेट्स 109 अरब डॉलर के साथ और अमेजन के जेफ़ बेजोस अरब डॉलर के नेटवर्थ के साथ चौथे नंबर पर है। बर्नाड अरनॉल्ट 145 अरब डॉलर के साथ दूसरे नंबर पर है। एलन मस्क 179 अरब डॉलर के नेटवर्थ के साथ पहले नंबर है। गौतम अडानी की बात करे तो ये एक बार दुनिया के अरबपतियों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर पहुंचने के कगार पर है और वे बनार्ड अरनॉल्ट से केवल 9 अरब डॉलर पीछे है।
ब्लूमबर्ग बिलिनियर इंडेक्स के अनुसार 2022 में एलन मस्क की सम्पति में 91अरब डॉलर,जेफ़ बेजोस की संपत्ति में 79.5 अरब डॉलर की गिरावट आयी है।बिल गेट्स की संपत्ति भी 28.7 अरब डॉलर घंटी है.मंदी की आशंका के चलते अमेरिकी शेयर बाजार में गिरावट के बाद एलन मस्क। जेफ़ बेजोस और बिल गेट्स की संपत्ति में जबरदस्त गिरावट आयी है क्युकी इनकी कंपनियों के शेयरों की अच्छी पिटाई हुई है। जबकि टॉप 10 अरबपतियों में 2022 में केवल गौतम अडानी और मुकेश अंबानी की संपत्ति में ही इजाफा हुआ है।