चंद्रयान-3 की चाँद पर हुई सफलतापूर्वक लेंडिंग, ISRO की इस कामयाबी पर बड़ी हस्तियों ने भी इस तरह से जाहिर की ख़ुशी

अंतरिक्ष की दुनिया में भारत ने एक बार फिर से इतिहास रच दिया है चंद्रयान 3 मिशन सफल हो गया है। हाल ही में विक्रम लैंडर के तय पॉइंट पर पहुंचकर इस मिशन को पूरा कर लिया है जिसके बाद में भारत से दुनियाभर में नाम रोशन कर लिया है वहीं चंद्रयान 3 के सफल मिशन को लेकर के देश की कई बड़ी हस्तियों ने अपनी ख़ुशी प्रकट की है। इस सफल मिशन को लेकर के फ़िल्मी स्टार्स ने भी ख़ुशी जाहिर की है। विक्रम के लेंड करने के बाद सोशल मीडिया स्टार्स अपनी ख़ुशी प्रकट कर रहे है और ISRO के वैज्ञानिको को अपनी बधाई दे रहे है।
HISTORY MADE 🇮🇳
— Trends Allu Arjun ™ (@TrendsAlluArjun) August 23, 2023
Congratulations to @isro on the successful landing of Chandrayaan-3 on the moon!
This is a momentous achievement for India and a testament to the Prowess
and hardwork of the ISRO team#IndiaOnTheMoon #Chandrayaan3 pic.twitter.com/BbqOpnjGCH
भारत मून मिशन चंद्रयान-3 के आज शाम चंद्रमा की सतह पर उतरा है। इसरो के वैज्ञानिकों ने चंद्रयान-3 के लैंडिंग से पहले के 20 मिनट को भारत के लिए " टेरर के 20 मिनट " कहा है। आज शाम 6.04 बजे होने वाली चंद्रयान-3 की लैंडिंग का पूरे देश में लाइव टेलीकास्ट किया गया। इस कार्यक्रम के लिए स्कूल खुले रहे वहीं इस लैंडिंग लाइव टेलीकास्ट शाम 5.20 बजे इसरो की वेबसाइट, यूट्यूब चैनल और डीडी नेशनल पर लाइव टेलीकास्ट किया गया है। इस शाम 6.04 बजे विक्रम लैंडर, रोवर प्रज्ञान को लेकर चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग की है।
आपको बता दें, चंद्रमा लैंडर को 14 जुलाई को एलवीएम 3 हेवी-लिफ्ट लॉन्च वाहन पर लॉन्च किया गया था। इसे 5 अगस्त को चंद्रमा की कक्षा में स्थापित किया गया था। लैंडर विक्रम का नाम विक्रम साराभाई के नाम पर रखा गया था। जिन्हें व्यापक रूप से भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम का जनक माना जाता है। चंद्रयान मिशन के बाद इसरो के पास कई परियोजनाएँ हैं, उनमें से एक सूर्य का अध्ययन करने का मिशन, और एक मानव अंतरिक्ष उड़ान कार्यक्रम, गगनयान है। सूर्य का अध्ययन करने वाली पहली अंतरिक्ष-आधारित भारतीय वेधशाला, आदित्य-एल1, संभवतः सितंबर के पहले सप्ताह में लॉन्च के लिए तैयार हो रही है। also read : चंद्रयान 3 की लेंडिंग को लेकर नेहरू प्लानेटोरियम में जमकर तैयारी,होगा लाइव स्ट्रीमिंग