आज से गैस सिलेंडर के नए दाम लागु,इतने रूपये महगा हुआ ,ये है कीमत

 
k

मार्च का महीना शुरू हो गया है।इस महीने में कई बड़े बदलाव किये गए है।1 मार्च के साथ ही लोगो को इस चीजों की उम्मीद थी की त्यौहार के मौसम को देखते हुए गैस सिलेंडर इत्यादि में थोड़ी राहत मिलेगी लेकिन ऐसा न होता हुए उल्टा गैस सिलेंडर महंगा हो गया है।अब गैस सिलेंडर के कारण से आम लोगो को जबरदस्त झटका लगा है। 

गैस सिलेंडर पर मिल रही अब सब्सिडी भी ना मात्र हो रही है और जो मिल रही है वह भी केवल 1 साल में 12 सिलेंडर तक की सिमित है। अगर आप 12 स्लेंडर से ज्यादा लेते है तब आपको सब्सिडी छोड़कर बाजार मूल्य पर सिलेंडर खरीदना होगा। 14.२किलो घरेलू तरलीकृत प्रेट्रोलियम गैस एलपीजी सिलेंडर की कीमत में आज से 50 रूपये की बढ़ोतरी की गयी है।आपको बात दे की आज से सिलेंडर की कीमत 1103 प्रति सिलेंडर होगी। 

इसके अलावा 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 350.50 रूपये की बढ़ोतरी की गयी है।इस बढ़ोतरी के साथ दिल्ली में 19 किलो कमर्शियल सिलिंडर की कीमत 2119.50 रूपये हो जाएगी। नई दरे आज से प्रभावी हो गयी है। also read : पंजाब में सुनाई दे रही है एक और नए गैंगवार की आहट,गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ ने ली जिम्मेदारी

स्थानीय करो के कारण घरेलू रसोई गैस की कीमत एक राज्य से दूसरे राज्य में अलग होती है। ईंधन खुदरा विक्रेता हर महीने की शुरुआत में एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में संशोधन करते है।हर परिवार एक वर्ष में रियायती दरों पर 14.2 किलोग्राम के 12 सिलेंडरों का हक़दार है। इसके अलावा ,ग्राहकों को बाजार मूल्य पर एलपीजी सिलेंडर की कोई अतिरिक्त खरीदारी करनी होगी।