पुष्कर में होली महोत्सव, IG-SP ने ऊंट पर किया धमाकेदार डांस

पुष्कर में अन्तर्राष्ट्रीय होली के पर्व के दूसरे दिन रविवार को ऊंट पर एसपी चूनाराम जाट और आईजी रूपेन्द्र सिंह ने डांस किया।इस दिन शाम को ग्राउंड में केमल शो की शुरुआत हुई। देर शाम तक ऊंट से संबंदित तमाम तरह की प्रतियोगिता कराई गयी थी। इसका टूरिस्ट ने खूब ज्यादा आनंद लिया। शाम करीब 4.30 बजे ऊंटों को सजाने की प्रतियोगिता हुई। इसमें 10 ऊंटों ने भाग लिया। ऊंटों के आगे शहनाई, नगाड़े लगे हुए थे। साथ ही कच्ची घोड़ी, कालबेलिया नृत्य और ढोल पार्टी जैसे कार्यक्रम भी हुए।
इसके बाद शाम करीब साढ़े पांच बजे ऊंट पोलो मैच खेला गया। ये मैच ग्रामीण और प्रशासन के बीच हुआ। मैच टाई रहा। पोलो मैच के बाद एसपी चूनाराम जाट और आईजी रूपेन्द्र सिंह ऊंट पर चढ़कर डांस करने लगे।कार्यक्रम की शुरुआत जिला कलेक्टर अंशदीप, एसपी चूनाराम जाट, एडीए कमिश्नर और अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने की। कार्यक्रम में विदेशियों ने भी खासा उत्साह दिखाया।
धोला मारू कॉम्पिटीशन में चार कपल शामिल
धोला मारू कॉम्पिटीशन में चार कपल ने भाग लिया। बॉलीवुड एक्टर प्रतीक ने भी पार्टिसिपेट किया। इस दौरान स्थानीय लोगों के साथ बड़ी संख्या में टूरिस्ट मौजूद रहे।
सीकर के ऊंट ने किया रोमांचित
ग्राउंड में अलग-अलग ऊंटों ने ढोल की धुन पर डांस किया। सीकर जिले के मांगीलाल के ऊंट ने आग का करतब दिखाकर रोमांचित कर दिया। शाम को 6.30 पुष्कर सरोवर के वराह घाट पर महाआरती हुई। मेला मैदान में ही शाम 7 बजे पद्मश्री गुलाबो सपेरा ने कालबेलिया नृत्य प्रस्तुत किया।रात 8 बजे से अनुराधा पौडवाल की भजन संध्या शुरू हुई। पर्यटन राज्य मंत्री मुरारीलाल मीणा होली महोत्सव में शामिल होने के लिए शनिवार रात परिवार सहित अजमेर पहुंच गए थे।
पद्मश्री अवार्ड से सम्मानित प्रसिद्ध सिंगर अनुराधा पौडवाल ने कहा की काफी सालो बाद में तीर्थ नगरी पुष्कर में आना हुआ है।मध्य प्रदेश की तरह राजस्थान गवर्नमेंट भी कई प्रोग्राम आयोजित करती रहती है जिसे देखकर काफी ज्यादा अच्छा लगता है। पुष्कर में पुष्कर में ब्रह्मा जी का मंदिर है। इस तरह के कार्यक्रम यहां होने चाहिए। लोगो को ये जानकारी होने चाहिए। अपने रूट्स क्या है। उसकी होली के साथ में जोड़ दिया जाता है। उन्होंने राजस्थान टूरिज्म का शुक्रिया अदा किया है। उन्होंने कहा कि ब्रह्मा जी की नगरी में आकर उनसे ढेर सारा आशीर्वाद मांगा है।
गुलाबो ने कहा
गुलाबो ने मंच से कहा- पुष्कर से ही निकलकर उन्हें 135 देशों में जाने का मौका मिला। 2016 में पद्मश्री अवॉर्ड मिला। वह राजस्थान टूरिज्म का आभार जताती हैं कि उन्हें पुष्कर होली महोत्सव में बुलाया गया।
इससे पहले हुआ होली महोत्सव
इससे पहले शनिवार को 4 दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय होली महोत्सव की पुष्कर सरोवर के ब्रह्मघाट पर महाआरती से शुरुआत हुई थी। राजस्थान पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ ने महाआरती की थी। इसके बाद ब्रह्मा मंदिर स्थित ब्रह्म वाटिका एम्फी थियेटर में भजन संध्या हुई। इसमें प्रतिष्ठित शास्त्रीय गायिका विद्या शाह ने प्रस्तुति दी।
7 मार्च को होंगे अलग अलग कार्यक्रम
सोमवार 6 मार्च को भव्य होली कार्यक्रम होंगे। शाम 4 बजे ब्रह्म चौक, होली का चौक और ब्रह्म वाटिका पर चंग, डफ, कच्छी घोड़ी और गैर नृत्य किया जाएगा है। प्रसिद्ध नाथूलाल सोलंकी सरोवर के जयपुर घाट पर शाम 6 बजे नगाड़ा वादन करेंगे। शाम 6:30 बजे पुष्कर सरोवर के 52 घाटों पर लगभग 1.25 लाख दीपों से भव्य दीपदान का आयोजन होगा। ब्रह्म घाट पर महाआरती होगी। सरोवर पर आतिशबाजी भी होगी। होलिका दहन और फूलों की होली ब्रह्म वाटिका एम्फी थियेटर में देर शाम 7 बजे होगी। प्रसिद्ध गायक पदमश्री हरिहरन का म्यूजिक कॉन्सर्ट मेला मैदान में देर शाम 7:30 बजे होगा। also read : होली के त्यौहार पर सरकार ने की ये गाइडलाइंस जारी,ध्यान रखे इन बातो का नहीं तो पड़ जाएगे लेने के देने !