बंगाल की खाड़ी में उठ रहा मोचा तूफान आज से हो सकता एक्टिव, मौसम विभाग ने उड़ीसा-बंगाल समेत इन राज्यों में जारी किया अलर्ट

 
sds

भारतीय मौसम विभाग के द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक रविवार से बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक चक्रवात बन सकता है। यह चेन्नई और इसके आसपास के क्षेत्रों में तूफान में बदल सकता है। इस तूफान का नाम मोचा बताया जा रहा है और इसके एक-दो दिनों में और भी खतरनाक होने की संभावना बताई जा रही हैं। इस चक्रवात की वजह से न सिर्फ देश के पूर्वी हिस्से में बारिश होगी, बल्कि मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश में अगले 4 दिन तक मौसम खराब रह सकता है। मछुआरों को अगले 4 दिनों तक समंदर से दूर रहने की सलाह दी गई है। मोचा 7 मई को प. बंगाल व ओडिशा में असर दिखाएगा। 8 और 9 मई को इसकी तीव्रता बढ़ने का अनुमान है।

मौसम विभाग ने इस राज्यों में जारी किया अलर्ट 
ओडिशा

मौसम विभाग ने ओडिशा के 18 जिलों में अलर्ट जारी कर दिया है। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने बंगाल की खाड़ी में संभावित चक्रवाती तूफान आने की मौसम विभाग की भविष्यवाणी के बाद हाईलेवल रिव्यू की। पटनायक ने मोचा का सामना करने की स्थिति में सभी विभागों को तैयार रहने को कहा।

पश्चिम बंगाल
पश्चिम बंगाल के सभी चक्रवात संभावित जिलों को अलर्ट पर रखा गया है। राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF), राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) और अन्य किसी भी संभावित आपात स्थिति के लिए तैयार हैं।

आंध्र प्रदेश
चक्रवात मोचा के कारण आंध्र प्रदेश में बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने राज्य के कुछ हिस्सों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। दो-तीन दिनों में अलग-अलग स्थानों पर बिजली गिरने की आशंका है। गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।

इस रास्ते से होकर गुजरेगा मोचा तूफान 
मोचा तूफान कहां-कहां से गुजरेगा इसे लेकर मौसम विभाग ने शनिवार को एक बुलेटिन जारी किया। जिसमें कहा कि एक बार चक्रवात का फॉर्मेशन बन जाए उसके बाद ही तय हो पाएगा कि यह कहां-कहां से गुजरेगा। हालांकि मौजूदा स्थितियों को देखते हुए अनुमान लगाया गया है कि चक्रवात भारत के दक्षिण तटीय क्षेत्रों, ओडिशा और दक्षिण-पूर्व गंगीय पश्चिम बंगाल से होकर गुजरेगा।

मोचा तूफान की तीव्रता कितनी होगी
भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, 7 मई को बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्व और आसपास के क्षेत्रों में 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। 8 मई की रात से हवा की रफ्तार बढ़कर 70 किमी प्रति घंटे और 10 मई से 80 किमी प्रति घंटे तक हो सकती है। 7 मई को समुद्र की स्थिति खराब और 8 तारीख से बहुत खराब रहने की संभावना है।

तूफान का नाम मोचा किसने रखा
इस तूफान को मोचा नाम यमन ने दिया है। मोचा एक यमन का शहर है जिसे मोखा भी कहते हैं। ये शहर अपने कॉफी व्यापार के लिए जाना जाता है। इसी के नाम पर मोचा कॉफी का भी नाम पड़ा।

कौन देता है तूफानों के नाम
संयुक्त राष्ट्र की इकोनॉमिक एंड सोशल कमीशन फॉर एशिया एंड पैसिफिक (ESCAP) पैनल के 13 सदस्य देश उत्तरी हिंद महासागर में बनने वाले तूफानों का नाम देने के लिए 13 देशों का एक पैनल है। इसमें भारत, बांग्लादेश, म्यांमार, पाकिस्तान, मालदीव, ओमान, श्रीलंका, थाईलैंड, ईरान, कतर, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात और यमन शामिल हैं। हर देश को एल्फाबेटिकल आधार पर चक्रवात का नाम रखना होता है। also read : 
ट्रैन में यात्रा के दौरान ध्यान रखे ये 4 नियम, नहीं होगी कोई परेशानी