Rapid Train : भारत में 180 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेगी की रैपिड ट्रैन, जानिए क्या इसमें खास

 
sdsd

भारत की पहली रेपिड रेल सर्विस जल्द ही शुरू होने जा रही है। इस पर तेजी से काम चल रहा है। इसके लिए भारत में अनेक जगह स्टेशन तैयार करने का काम लगातार चल रहा है। इसके लिए यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी घोषणा की है। आज हम आपको इससे जुड़े हुए कुछ फैक्ट्स के बारे में बताने जा रहे है। तो आइए जानते है। 

आपको बता दे, इस कॉरिडोर पर ट्रेनें मैक्सिमम 180 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ सकेंगी। इनकी औसत स्पीड 100 किमी प्रति घंटे की होनी है। इसमें 6 कोच है और इसका लुक बुलेट ट्रैन की तरह ही है। हालाँकि साइड से यह मेट्रो की तरह नजर आती है। इस कॉरिडोर की कुल लम्बाई 82 किमी है, जिसमें से 14 किमी का हिस्सा दिल्ली में है जबकि 68 किमी का हिस्सा यूपी में है। इसमें दिल्ली से मेरठ तक की यात्रा करने में महज 50 मिनट का समय लगता है। 

कौन-कौन से स्टेशन होंगे?
दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर स्टेशन होंगे-जंगपुरा, सराय काले खां, न्यू अशोक नगर, आनंद विहार, साहिबाबाद, गाजियाबाद, गुलधर, दुहाई, मुरादनगर, मोदी नगर साउथ, मोदी नगर नॉर्थ, मेरठ साउथ, शताब्दी नगर, बेगमपुल और मोदीपुरम। दिल्ली में इस कॉरिडोर में जंगपुरा, सराय काले खां, न्यू अशोक नगर और आनंद विहार चार स्टेशन हैं। इनमें से सिर्फ आनंद विहार स्टेशन अंडरग्राउंड है।  यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए रैपिड रेल नेटवर्क के भूमिगत हिस्सों में ट्रेनों के आने-जाने के लिए समानान्तर दो टनल होंगे। मेरठ और दुहाई में ट्रेनों के रखरखाव के लिए डिपो बनाए जा रहे हैं। 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घोषणा की कि जून के पहले सप्ताह में भारत की पहली रैपिड रेल परिवहन प्रणाली के एक सेक्शन का उद्घाटन किया जाएगा, एजेंसियों ने समय सीमा को पूरा करने के लिए काम तेज कर दिया है। इसमें शामिल एजेंसियां ​​17 किलोमीटर लंबी प्राथमिकता को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। also read : बंगाल की खाड़ी में उठ रहा मोचा तूफान आज से हो सकता एक्टिव, मौसम विभाग ने उड़ीसा-बंगाल समेत इन राज्यों में जारी किया अलर्ट