तीन तेंदुओं ने मिलकर इस जानवर पर बोला हमला, फिर भी नहीं कर पाए बाल बांका

 
sdsd

जंगलो में जानवरों का साम्राज्य काफी आश्चर्यजनक और बेहद ही विशाल है। जंगल में यह माना जाता है कि बड़े खूंखार और बड़े जानवर हमेशा लड़ाई लड़ते हुए नजर आते है लेकिन कभी कभी छोटे जीव भी बड़े जानवरो से लड़ते हुए नजर आते है। एक बड़े मांसाहारी जानवर की पहली नजर छोटे जानवरों में घबराहट पैदा कर सकती है। एक छोटे जानकर कि क्या स्थिति होगी। जब उसका सामना तीन बड़े तेंदुए से होगा? हाल ही में सोशल मीडिया के ऊपर एक वीडियो देखा जा रहा है जिसमे तीन बड़े तेंदुओं से जूझते हुए एक हनी बेजर को दिखाया गया है और वह बाल बाल बच जाता है। 

तीन तेंदुए ने मिलकर किया इस जानवर पर हमला
वीडियो में दो बड़े तेंदुए अपने नुकीले दांतों से एक हनी बेजर पर हमला करके उसे मारने की कोशिश करते हुए दिखाई दे रहे हैं, जबकि एक और तेंदुआ अपनी बारी का इंतजार करता नजर आ रहा है। हालांकि, इस दौरान पासा पलट जाता है और हनी बेजर खुद को तेंदुए से आजाद कर लेता है। वह तुरंत दूसरे तेंदुए पर हमला करता है और खुद को मुक्त कर लेता है। वह बिना देर किए तीसरे तेंदुए पर हमला कर देता है।  हनी एक के बाद तीनों तेंदुओं पर हमला करता रहता है। उधर, तेंदुआ भी अपना शिकार छोड़ने के मूड में नहीं दिख रहा होता है। फिर से एक तेंदुआ हनी बेजर की पीठ पर काटने की कोशिश करता है। 



 

IFS अधिकारी ने शेयर किया वीडियो 
हनी बेजर पलटवार करने से बिल्कुल भी पीछे नहीं हटा और वापस हमला कर दिया। थोड़ी देर तक जूझने के बाद हनी बेजर तेंदुए से बच निकलता है, जबकि बिग कैट भागते हुए शिकार को देखते रह जाते हैं। भारतीय वन सेवा आईएफएस के अधिकारी सुशांत नंदा द्वारा ट्विटर पर शेयर किए गए वीडियो को 20 हजार से अधिक बार देखा जा चुका है। पोस्ट के कैप्शन में लिखा, "फील्ड मार्शल ने तीन बड़ी बिल्लियों का मुकाबला किया और विजयी हुए। हनी बेजर सबसे निडर जानवर है। उनकी त्वचा मोटी और ढीली होती है, जिससे वे गर्दन से पकड़े जाने पर भी स्वतंत्र रूप से मुड़ सकते हैं। यह त्वचा सांप के जहर और बिच्छू के काटने से प्रतिरक्षित करती है। "also read : 
ट्रेन में लड़कियों ने किया ऐसा जबरदस्त डांस,देखकर रह गए हैरान