महज 3 दिन में हाइवे के नीचे बनी सुरंग, आनंद महिंद्रा शेयर किया वीडियो बोले- यह श्रम-बचत के बारे में नहीं, बल्कि समय की बचत के बारे में है

 
xzx

दिग्गज बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा सोशल मीडिया के ऊपर काफी ज्यादा एक्टिव रहते है। वह हर दूसरे दिन कोई न कोई वीडियो सोशल मीडिया के ऊपर शेयर करते रहते है। जो सोशल मीडिया यूजर्स को काफी पसंद आता है। वह अक्सर अच्छे काम को देखकर न केवल इम्प्रेस होते है है बल्कि इस्सकी फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया के ऊपर शेयर भी करते रहते है। हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। जिसमे एक राजमार्ग के ऊपर सुरंग का निर्माण किया जा रहा है। यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है। 

वायरल हो रहे इस वीडियो में हाइवे के नीचे सुरंग बनाने का काम होते देखा जा रहा है। इस सुरंग का का निर्माण 3 दिन में ही किया गया है और इसे चालू भी कर दिया गया है। इसके बारे में बताया जा रहा है की यह एक डच कंपनी ने एक वीकेंड हाइवे के नीचे सुरंग को बनकर के तैयार कर दिया था इस वीडियो को देखने के बाद में आप हैरान रह जायेंगे। 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर इस वीडियो को मशहूर उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने अपने हैंडल पर शेयर किया है। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'डच ने केवल एक सप्ताह के अंत में एक राजमार्ग के नीचे एक सुरंग का निर्माण किया। कौशल हमें हासिल करना चाहिए। यह श्रम-बचत के बारे में नहीं, बल्कि समय की बचत के बारे में है। यह उभरती हुई अर्थव्यवस्था में भी महत्वपूर्ण है। तेजी से बुनियादी ढांचे के निर्माण का अर्थ है, तेजी से विकास और सभी को लाभ.' 

आपको बता दे महज 32 सेकंड के इस वीडियो को अब तक 3 मिलियन बार देखा जा चुका है, जबकि 49 हजार से ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को लाइक किया है। वीडियो को 5 हजार से अधिक बार रीट्वीट किया जा चुका ह। वीडियो को देखने के बाद यूजर्स तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। बता दें कि, पिछले साल भारत ने राष्ट्रीय राजमार्ग-53 पर 105 घंटे 33 मिनट में 75 किमी लंबी सड़क बनाकर 'गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड' में नाम दर्ज कराया था। also read : Holika dahn 2023 : होलिका दहन 6 या 7 को,होली पर रहेगा भद्रा का साया,ये है होलिका दहन के शुभ मुहर्त