VIDEO : जाली में फंसे हंस के बच्चे को निकाल रहा था शख्स, तभी पीछे से आकर माँ ने बोला हमला

इंसान हो या जानवर हर किसी को अपने बच्चे से बेहद प्यार होता है। अपने बच्चो की सुरक्षा के लिए वह किसी हद तक जा सकते है। सोशल मीडिया के अक्सर ऐसे वीडियो देखने को मिलते रहते है, जो इस प्यार भरे रिश्ते को बयां करते है। हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया के ऊपर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो ने लाखो लोगो का ध्यान आकर्षित किया है। इस वीडियो में एक शख्स जाली में फंसे हुए हंस के बच्चे को निकलने की कोशिश करता है लेकिन इस बीच उसकी माँ को लगता है कि शख्स उसके बच्चे को नुकसान पहुंचा रहा है।यह देखकर माँ उस शख्स पर हमला बोल देती है।
वीडियो में आप देख सकते है कि, एक हंस का बच्चा जाली में बुरी तरह फंस जाता है। इस दौरान वो बहुत कोशिशों के बाद भी उसमें से निकल पाने में असमर्थ रहता है। इस बीच एक शख्स की नजर जाली में फंसे हंस के बच्चे पर पड़ती है और वो उसकी मदद के लिए आगे आता है। वीडियो में देखा जा सकता है कि, कैसे शख्स जाली में फंसे हंस के बच्चे को बाहर निकालने की कोशिश कर रहा होता है, इसी बीच मां को ऐसा लगता है कि, शख्स उसके बच्चे को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहा है और वो उस पर चोंच से हमला करने लगती है। वीडियो के आखिर में शख्स जाली में से बच्चे को निकालकर उसे उसकी मां के पास छोड़ देता है।
Man saves a baby swan while it’s mom is being a mama... God bless him! 💞pic.twitter.com/lTblUoKXwm
— The Figen (@TheFigen_) March 2, 2023
बताया जा रहा है कि जाली ने फंसे हुए हंस के बच्चे को निकलने वाला शख्स वन्यजीव बचाव दल का सदस्य है। इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर @TheFigen_ अकाउंट पर शेयर किया गया है। जिसे अब तक 3.4 मिलियन बार देखा जा चुका है। जबकि एक हजार से ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को लाइक किया है। इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स तरह-तरह के रिक्शन दे रहे हैं।