आंनद महिंद्रा ने शेयर की एक ऐसी तस्वीर, जिसे देखकर आपकी भी कांप जाएगी रूह,देखिए तस्वीर

तेंदुआ एक खतरनाक जानवर में से एक है लोग इसका नाम सुनकर ही कांप जाते है और यदि तेंदुए का सामना हो जाए तो वह अपना होश ही खो बैठा है। कई बार तो डर के मारे लोग तेंदुए को मारने की गलती भी करते है और फिर खुद ही अपनी जान को खतरे में डाल लेते है। देश के अलग अलग हिस्सों में अक्सर तेंदुए से जुड़े हुए वीडियो और तस्वीरें वायरल होते है। अब बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा ने जंगल की एक तस्वीर शेयर की है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
Why does this remind me of the world’s banking system at this point in time?? pic.twitter.com/rbJFFPvGWw
— anand mahindra (@anandmahindra) March 16, 2023
इस तस्वीर में देख सकते हैं कि एक बड़ी सी चट्टान के पास मंदिर बना हुआ है। जहां सफेद धोती-कुर्ता पहने एक बुजुर्ग पूजा कर रहा है। वहीं, उसके ठीक ऊपर की तरफ चट्टान पर एक तेंदुआ बैठकर उसे निहार रहा है। यह दृश्य देखकर तो किसी को भी अपनी आंखों पर भरोसा नहीं हो रहा है। जानकारी के अनुसार, यह तस्वीर जवाई हिल्स की है जो राजस्थान के पाली जिले में है। यह बड़ी पहाड़ियों व घाटियों से घिरा हुआ है। यहां स्थित बेरा गांव की पहाड़ियों को पैंथर हिल्स या लैपर्ड हिल्स ऑफ इंडिया के नाम से भी जाना जाता है। इस जगह दिलचस्प बात ये हैं कि यहां इंसान और तेंदुओं के बीच संघर्ष नहीं देखने को मिलता। यह तस्वीर इसका सबूत है।
यह फोटो आनंद महिंद्रा ने 16 मार्च को ट्विटर पर शेयर की थी। इस तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- यह मुझे इस समय दुनिया के बैंकिंग सिस्टम की याद क्यों दिला रहा है? तस्वीर को अबतक 20 हजार से अधिक लाइक्स और हजारों रीट्वीट्स मिल चुके हैं। 1 लाख से ज्यादा लोगों ने इस तस्वीर को देखा है। यूजर्स लगातार इस पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- मीना समाज के लोग दिलेर होते हैं। वहीं दूसरे ने लिखा- सर नाश्ता कर लिया। इस तस्वीर के बारे में आपका क्या कहना है? कमेंट करके बताएं। also read : टीना दत्ता ने पर्पल लहंगा पहन दिखाया अपना ग्लेमरस लुक,दिए किलर पोज