जानिए,कुकीज और बिस्कुट के बीच के अंतर् के बारे में

 
g

अक्सर कई बार लोगो को यह कहते हुए सुना होगा की मुझे इस कंपनी की कुकीज काफी पसदं है या फिर इस कंपनी के बिस्किट तो मुझे काफी अच्छे लगते है। कई बार लोग कुकीज और बिस्किट को एक ही मान लेते है।लेकिन ऐसा नहीं है कुकीज और बिस्किट में फर्क है।अगर आप भी कुकीज और बिस्किट का फर्क नहीं जानते है तो चलिए जानते है बिस्किट और कुकीज में क्या फर्क है। 

g

कुकीज 
अक्सर कुकीज बिस्किट की तुलना में बड़ी होती है और सॉफ्ट होती है। कुकीज डच भाषा के 'koekje ' शब्द से आया है और इग्लिश में इसे कुकीज कहा जाता है ,जिसका मतलब 'छोटा केक '। बिस्किट की तुलना में कुकीज के कई फ्लेवर होते है और इसे बेक करने में भी ज्यादा वक्त लगता है।कुकीज को बनाने के लिए सॉफ्ट आटे की जरूरत होती है और इसकी मिठास भी बिस्किट से ज्यादा होती है।इसे घर में भी कई तरह से बना सकते है। इन्हे बनाना बेहद सरल है।कुकीज को घर में बनाने से बच्चे भी फ्रेश कुकीज का सेवन कर सकते है। 

h

बिस्किट 
वही बिस्किट की बात करे तो बिस्किट क्रिस्पी और पतले होते है। इन्हे बटर,आटे,चीनी और नमक से बनाया जाता है।लेकिन कुकीज में कई तरह के ड्राई फ्रूट्स और चॉकलेट जैसे कई फ्लेवर मिले हुए होते है।इन्हे बनाने के लिए नरम गुथे हुए आटे की आवश्यकत नहीं होती है। यह कुकीज से हल्के होते है और कुकीज से कम मीठे और नमकीन भी होते है। कई लोग बिस्किट को अलग अलग तरीको से खाते है।आप घर पर भी बिस्किट बना सकती है। 
कुकीज और बिस्किट को स्टोर करके रखने के लिए इन्हे किसी एयर टाइट कंटेनर में स्टोर करे। इसके आलावा इन्हे जीप वाले प्लास्टिक बेग में भी स्टोर करके रख सकते है।