रायपुर में ले बिहार के लिट्टी चोखा का लुफ्त, प्याज, चटनी के साथ मजा हो जाएगा दुगुना

बिहार का फेमस लिट्टी चोखा खाना किसे पसंद नहीं है, एक समय तब था जब यह डिश केवल बिहार में ही मिलती लेकिन जैसे जैसे समय बदलता जा रहा है यह डिश और भी ज्यादा पॉपुलर होती जा रही है। इसका कारण यह इसे बढ़ी संख्या में लोग पसंद कर रहे है अगर आप भी लिट्टी चोखे के शौकीन है तो आप छत्तीसगढ़ में भी बिहार के दीपक गुप्ता जी के लिट्टी चोखा का लुफ्त उठा सकते है।
आपको बता दे, दीपक गुप्ता मूल रूप से धनबाद के रहने वाले हैं। इसलिए आप को बिहार और झारखंड की तरह ही यहां भी वही टेस्ट मिल जाएगा। अगर आप भी लिट्टी चोखा के जायके का आनंद लेना चाहते हैं, तो रायपुर की जीई रोड स्थित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम के पास गुप्ता जी बिहारी लिट्टी चोखा के नाम से मशहूर इस दूकान पर जाकर इसका आंनद ले सकते हैं।
कैसे बनता है लिट्टी चोखा
इस दुकान के संचालक दीपक गुप्ता का कहना है कि हमारे यहां मिलने वाले लिट्टी चोखा में बिहार और यूपी का जैसा टेस्ट है। झारखंड का भी यह डिश फेवरेट है। लिट्टी आटा और चने के सत्तू से तैयार होता है फिर उसके लिए हल्दी मिर्ची डालकर मसाला तैयार किया जाता है। आलू का चोखा बनाया जाता है। बैगन और हरी मिर्ची, प्याज के साथ स्वाद को और भी ज्यादा बढ़ाया जा सकता है।
एक प्लेट की कीमत
लिट्टी चोखा के एक प्लेट में 2 पीस लिट्टी, आलू का चोखा और बैगन, टमाटर की चटनी परोसते हैं। इसके साथ में हरी चटनी, प्याज दी जाती है। यहां पर घी के साथ लिट्टी चोखा 50 रुपए में एक प्लेट मिल जाता है, वहीं बिना घी के लिट्टी चोखा 40 रुपए प्रति प्लेट है। यहां छत्तीसगढ़ में लिट्टी चोखा को खूब पसंद किया जा रहा है। वही दीपक गुप्ता उन्हें लिट्टी चोखा बेचते हुए करीब एक साल से ज्यादा समय हो गया है। also read : Karwa Chauth 2023 : इस करवा चौथ बनाए ये स्वादिष्ट रेसिपी और अपनी पत्नी को करे खुश,जानिए विधि