HOLI RECIPE : क्या आपने कभी खायी है नमकीन चावल की जलेबी ?? ये है सरल रेसिपी

 
cc

होली का त्यौहार आ गया है।ऐसे में सभी घरो में अलग अलग तरह की मिठाईया बनाई जाती है।आपके मीठी वाली रेसिपी तो खूब खाई होगी ,लेकिन क्या कभी चावल की नमकीन जलेबी भी खाई है।अगर नहीं खाई तो आज हम आपको इसकी आसान रेसिपी बताएगे। इसे आप घर पर ही बना सकते है।तो चलिए जानते है चावल की नमकीन जलेबी की सरल रेसिपी के बारे में 

सामग्री 


1 किलो चावल,1 बाउल पानी,1 बड़ा चम्मच जीरा,स्वादानुसार नमक,फ़ूड कलर,2 मीटर की प्लास्टिक  also read : उपवास के दौरान अस्वास्थ्यकर भोजन आपको सुस्त बना सकता है

बनाने की विधि 

इसे बनाने के लिए सबसे पहले आप रातभर के लिए चावलों को पानी में भिगो कर रख दे।अगर आप ऐसा करना भूल गयी है तो जिस दिन आपको चावल की जलेबी बनानी है ,उस दिन सुबह के समय 3 घंटे के लिए गर्म पानी में चावलों को भिगो दे।इसके बाद आप चावल को खूब उबाल ले।जितने अच्छे से चावल गलेगा। जलेबी उतनी अच्छी बनेगी। 

अब आपको एक प्लास्टिक की किप तैयार करनी है।आपको बाजार में भी बन बनाई प्लास्टिक की किप मिल जाएगी।चावल को अच्छी तरह से मसले और गधा घोल बना ले। ध्यान रखे पतले घोल से जलेबिया खराब हो सकती है।अब चावल में जीरा और नमक आदि डाले और इसे अच्छे से मिला ले।अब स मिश्रण को किप में भरे।प्लास्टिक को बिछा ले उसमे हल्का सा तेल लगाए। 

अच्छा होगा की आप धुप निकलने से पहले ही प्लास्टिक को बिछाकर उसमे तेल लगा कर चावल की जलेबिया बना ले।इसके बाद आप इसे धुप में सूखने दे।इसे आप 5 घंटे सूखने दे।इसके बाद इसे छाव से ढक कर रखे और दूसरे दिन फिर से धुप में रखे। ऐसा 2 दिन तक करे। इसके बाद आप जलेबियो को तेल में तल कर गर्म गर्म चाय के साथ सर्व करे।