गर्मियों में घर बनाए सत्तू का शरबत,सेहत में होंगे कई लाभ,जाने तरीका

 
h

गर्मी का मौसम है।इस मौसम में छने के सत्तू को सुपरफूड के केटेगरी में गिना जाता है।चने को भून कर उसे पीस कर इसे तैयार करते है।सत्तू में भरपूर फाइबर के साथ कैल्शियम,आयरन,मेगनीज जैसी कई पोषक तत्व पाए जाते है।ऐसे में सत्तू का शरबत गर्मियों के लिए बेहद लाभदयक होता है।इससे शरीर को ठंडक मिलती है और पाचन क्रिया दुरूरस्त रहती है।तो आइये जानते है सत्तू का शर्बत बनाने की सरल रेसिपी के बारे में 

सामग्री 
सत्तू ,पानी,नमक,काला नमक,भुना हुआ जीरा,हरी मिर्च,प्याज,नीबू का रस 

बनाने की विधि 
गर्मी के मौसम में सत्तू का शरबत बनाने के लिए सबसे पहले एक जग में सत्तू डाल दे।थोड़ा पानी मिलाकर उसका बढ़िया पेस्ट बना लीजिये। अब इसमें नमक,काला नमक,जीरे का पाउडर डाले और अच्छे से मिला ले।अब एक गिलास पानी मिला कर इसका शरबत बना ले।इसमें बारीक़ काट कर राखी प्याज,हरी मिर्च और नीबू का रस भी मिला ले।सभी को एक साथ बढ़िया से घोले और गिलास में डालकर सर्व करे। 

फायदे 
सत्तू एक डिटॉक्सिफाइंग एजेंट है जो आपके अनातो से विषाक्त पदार्थो को हटाने में मदद करता है।यह शरीर को एनर्जी भी देता है और मजबूती भी करता है। सत्तू में फाइबर पाया जाता है।ऐसे में ये मल को ढीला करता है और कब्ज की परेशानी से रहत देता है।सत्तू का शरबत नियमित पिने से पाचन में भी सुधार होता है,एसिडिटी और गैस की परेशानी से भी राहत मिलती है।