Janmashtami 2023 : इस जन्माष्टमी भगवान श्री कृष्ण को लगाए इन अलग तरह की पंजीरी का भोग

 
g

जन्माष्टमी का त्यौहार देशभर में धूम धाम से मनाया जाता है।इस दिन भगवान श्री कृष्ण को भोग लगाने के लिए कई तरह के प्रसाद बनाये जाते है।कई तरह के मेवा मिष्ठान खास और विशेष प्रसाद होता है पंजीरी।बहुत से लोगो को धनिया और आटे की पंजीरी के बारे में जानकारी है।ऐसे में आपको अलग तरह की पंजीरी के बारे में बताएगे जिसे कृष्ण जन्माष्टमी के लिए लिए बना सकती है।तो आइए जानते है इसके बारे में also read : भाद्रपद महीने कजरी तीज आज,शिव -पार्वती गणेश पूजा का बेहद महत्व

राजशाही पंजीरी 
राजशाही पंजीरी बनाने के लिए आपको 150 ग्राम सूजी,बारीक़ पिसा हुआ नारियल,चीनी पाउडर,बारीक़ कटे हुए सूखे मवे जैसे काजू,मखाना ,आधा कटोरी खसखस,घी 150 ग्राम और किशमिस।पंजीरी बनाने के लिए एक कड़ाही में घी डाले और सभी मेवे को भूनकर बाहर निकाल ले। ठंडा होने के बाद उसे मिक्सी में बारीक़ पीसकर पाउडर बना ले।सूजी को भो सुनहरा होने तक भून ले। अब सभी सामग्री को इसमें मिलाए आपका राजशाही पंजीरी तैयार है। 

g

धनिया मेवे की पंजीरी 
धनिया की पंजीरी बनाने के लिए एक कड़ाही में एक चम्मच घी डालकर गर्म करे।अब इसमें धनिया डालकर धीमी आंच पर भुने,जब धनिया की खुशबु आने लगे ,तो उसे उतारकर उसमे सभी मेवे को भून ले।धनिया जब ठंडा हो जाए तो उसे पीसकर पाउडर बना ले।अब इसमें चीनी पाउडर,इलायची पाउडर और सूखे मेवे को कतरन डालकर मिला ले।प्रसाद के लिए धनिया की पंजीरी तैयार है। 
राजगीर पंजीरी 
एक पेन में घी गर्म करने के लिए डाले और उसमे राजगिरि के आटे को सुनहरा होने तक भून ले।आटा को भून जाए तो उसे ठंडा होने दे,फिर उसने चीनी पाउडर और इलायची पाउडर डालकर मिला ले।फिर इसमें अपने पसंद के लिए ड्राई फ्रूट को बारीक़ काटकर मिला ले साथ ही ,तला हुआ गोंद भी इससे बारीक़ करके मिलाए।आपका राजगीर का पंजीरी प्रसाद लगाने के लिए तैयार है।