होली पर जरूर बनाए टेस्टी बेसन की बर्फी,रेसिपी है बेहद सरल

होली का त्यौहार आने वाला है। इसको लेकर सभी घरो में तैयारी शुरू हो गयी है।होली के त्यौहार पर सभी घरो में मीठे और नमकीन अलग अलग तरह की मिठाईया बनती है।वही भारतीय मिठाई के तोर पर बेसन बर्फी को काफी पसंद किया जाता है।बेसन की बर्फी का स्वाद भी काफी शानदार होता है।इसे बनाना काफी सरल है। तो चलिए जानते है बेसन की बर्फी बनाने की सरल रेसिपी के बारे में
बेसन की बर्फी बनाने के लिए सामग्री
बेसन -3 कप ,सूजी - 3 कप ,देसी घी - 1 कप ,केसरिया फ़ूड कलर - 1 चुटकी ,इलायची पाउडर -1/2 चम्मच ,पिस्ता कतरन ,1 चम्मच चीनी देश कप स्वादानुसार
बेसन बर्फी बनाने की विधि
टेस्टी बेसन बर्फी बनाने के लिए सबसे पहले एक कड़ाही में 1 कप घी डालकर उसे धीमी आंच पर गर्म करे।जब घी पिघल जाये तो उसमे 3 कप बेसन डाल दे और लर्ची की मदद से चलाते हुए बेसन और घी को एकसार करे। बेसन को कम से कम 2 मिनट तक चलाते रहे।इसके बाद कढ़ाई में 2 चम्मच सूजी डाल दे और अच्छी तरह से मिला ले।अब गैस की फ्लेम को धीमा कर दे और इस मिश्रण को चलाते हुए तब तक पकाये जब तक की इसका रंग गुलाबी नहीं हो जाए। also read : जानिए, नवरात्रि के शुभ मुहूर्त और पूजा विधि के साथ व्रत के दौरान खाए जाने वाली स्वादिष्ट रेसिपी
बेसन अच्छी तरह से भुनने में 30 मिनट का समय लग सकता है। इसके बाद बेसन घी छोड़ने लग जाता है।इसके बाद गैस बंद कर दे और बेसन को एक बर्तनन में निकाल ले।अब एक बड़ी कड़ाही में देश कप चीनी और आधा कप पानी डाले गर्म करे।चीनी को पानी में अच्छी तरह से घोले और एक तार की चाशनी बनने तक उबाले।इसके बाद चाशनी में एक चुटकी केसरिया फ़ूड कलर डालकर मिला दे।
इसके बाद चाशनी में भुना हुआ बेसन डालकर अच्छी तरह से मिला ले और थोड़ी देर तक और पकने दे और अब गेंस बंद कर दे।बेसन को चाशनी के साथ तक तक मिक्स करे जब तक की मिश्रण एकसार नहीं हो जाए। इसके बाद थाली लेकर उस पर थोड़ा सा घी लगाकर चिकना कर ले। तैयार मिश्रण को ट्रे में डालकर चारो और फैलाये।अब इसे ठंडा होने के लिए रख दे। इसके बाद चाकू की मदद से मनपसंद आकार में काट ले अब स्वादिष्ट बेसन बर्फी बनकर तैयार है।