2011 World Cup : धोनी का विनिंग छक्का नहीं बल्कि यह था रोंगटे खड़े कर देने वाला इमोशनल पल, कप्तान धोनी ने खुद दी जानकारी

 
cxc

साल 2011 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारत ने दूसरी बार विश्व कप का ख़िताब अपने नाम किया था। इस मुकाबले के दौरान महेंद्र सिंह धोनी ने श्रीलंका के खिलाफ विजयी छक्का लगाकर भारत को 28 साल के बाद चैम्पियन बनाया था। धोनी के उस छक्के को आज भी याद किया जाता है। धोनी के द्वारा लगाया गया वह ऐतिहासिक छक्का आज भी क्रिकेट के फैंस के दिलो में कैद है। लेकिन इस विजयी छक्के को माही यादगार पलों में नहीं गिनते हैं। दरअसल, आईसीसी के साथ बात करते हुए धोनी ने कहा कि, 'विनिंग शॉट मारने के 15 से 20 मिनट पहले का जो माहौल था, वह उस मैच में मेरे लिए सबसे यादगार पल था.' 

भारत के पूर्व कप्तान ने कहा- ''हमें ज्यादा रनों की जरूरत नहीं थी, साझेदारी अच्छी थी, और वहां काफी ओस भी थी। जब हम बल्लेबाजी कर रहे थे तो पूरा स्टेडियम उस वंदे मातरम गा रहा था। हो सकता है कि इस आगामी 2023 विश्व कप में भी ऐसा ही कुछ देखने को मिले। 

धोनी ने 2011 वर्ल्ड कप फाइनल को लेकर कहा कि, '40 से 60 हजार फैन्स वंदे मातरम गा रहे थे, उस पल को यादकर आज भी  मेरे रोंगटे खड़े हो जाते हैं'। धोनी ने आगे कहा कि, 'मेरे लिए, वह जीत का क्षण नहीं था, यह 15-20 मिनट पहले था जब भावनात्मक रूप से काफी इमोशनल हो गया था। मैं मैच को खत्म करना चाहता था।  हमें पता था कि हम यहां से जीतेंगे और हमारे लिए हारना काफी मुश्किल था। 

साल 2011 के वर्ल्ड कप फाइनल में भारत का मुकाबला श्रीलंका के साथ हुआ था। फाइनल में श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी की थी और 6 विकेट पर 274 रन बनाए थे जिसके बाद भारत ने 4 विकेट खोकर यह ऐतिहासिक मैच जीत लिया था। भारत की ओर से धोनी ने 91 रन की नाबाद पारी खेली थी। तो वहीं गौतम गंभीर ने 97 रन बनाए थे। विराट कोहली जो उस समय नए थे , उन्होंने 35 रन की अहम पारी खेलकर भारत को दूसरी बार विश्व विजेता बनाने में अहम भूमिका निभाई थी। also read : IPL 2023 : तिलक वर्मा का ये हेलीकॉप्टर शॉट हुआ वायरल,अब छा गए तिलक वर्मा,VIDEO