FIFA WORLD CUP 2022:रोनाल्डो ने पहले ही मैच में बिखेरा अपना जादू ,रचा इतिहास

भारत की मेजबानी में हो रहे फीफा विश्व कप 2022 सीजन में स्टार फुटबॉल खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो अपना पहला मैच खेलने उतरे और अपना जादू बिखेरा। रोनाल्डो की टीम पुर्तगाल का मुकाबला घाना से है। यह मैच काफी रोमांचक रहा, जिसमें पुर्तगाल ने यह मैच 3-2 से जीत लिया।
पुर्तगाल के लिए पहला गोल रोनाल्डो ने किया। यह गोल उन्होंने 65वें मिनट में पेनल्टी से किया। इस गोल के साथ रोनाल्डो ने इतिहास रच दिया है।वह पांच फीफा विश्व कप सीजन में गोल करने वाले दुनिया के पहले फुटबॉलर बन गए हैं।
मैच में इस तरह किए गोल
पहला गोल: रोनाल्डो ने यह गोल 65वें मिनट में पेनल्टी से किया
दूसरा गोल: घाना के कप्तान आंद्रे एयू ने 73वें मिनट में किया
तीसरा गोल : पुर्तगाल के ब्रूनो फर्नांडिस ने 78वें मिनट में गोल किया
चौथा गोल: पुर्तगाल के राफेल लियाओ ने 80वें मिनट में गोल किया
पांचवां गोल: घाना के ओस्मान बुखारी ने 89वें मिनट में किया गोल
पुर्तगाल की टीम फीफा रैंकिंग में 9वें नंबर पर है
फीफा की वर्ल्ड रैंकिंग में रोनाल्डो की टीम पुर्तगाल 9वें नंबर पर है, जबकि घाना 61वें नंबर पर है। मैच में पुर्तगाल की टीम ने शुरू से ही दबदबा बनाए रखा। पहला हाफ गोल रहित बराबरी पर समाप्त हुआ। लेकिन दूसरे हाफ में रोनाल्डो ने अपना जलवा दिखाया। इनके अलावा पुर्तगाल के लिए अन्य दो गोल ब्रूनो फर्नांडिस और राफेल लियाओ ने किए।
पहले हाफ में भी पुर्तगाली टीम पूरी तरह से हावी रही।
पहले हाफ में पुर्तगाल की टीम घाना पर पूरी तरह से हावी रही। टीम ने इस हाफ में गोल करने के 7 प्रयास किए। इस दौरान गोल के लिए सीधे दो शॉट दागे गए, लेकिन घाना के गोलकीपर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पुर्तगाल को कोई सफलता नहीं मिलने दी।
पहले हाफ में पुर्तगाल की टीम ने 70 फीसदी गेंद अपने पास रखी। जबकि घाना की टीम का बॉल पजेशन 30 फीसदी ही रहा। पास सटीकता भी पुर्तगाल में 91 प्रतिशत पर सर्वश्रेष्ठ थी। पहले हाफ में घाना की टीम ने 11 फाउल और पुर्तगाल ने 9 फाउल किए। घाना की टीम को भी येलो कार्ड मिला।