दूसरे के गोल को अपना मानते हुए जश्न मनाते नजर आए रोनाल्डो,बाद में हुआ ऐसा...

फीफा विश्व कप 2022 में लगातार कई अच्छे मैच देखने को मिल रहे हैं। पुर्तगाल और उरुग्वे के बीच सोमवार देर रात मुकाबला हुआ, जिसमें क्रिस्टियानो रोनाल्डो की पुर्तगाल ने 2-0 से जीत दर्ज की। इस मैच के हीरो रहे पुर्तगाली मिडफील्डर ब्रूनो फर्नांडिस, जिन्होंने अपनी टीम के लिए दो गोल किए और धूम मचा दी।
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ब्रूनो के पहले गोल को अपना बताकर जश्न मनाने लगे
लेकिन इस मैच में एक और मजेदार वाकया हुआ, जब क्रिस्टियानो रोनाल्डो ब्रूनो के पहले गोल को अपना बताकर जश्न मनाने लगे। लेकिन बाद में जब रेफरी ने गोल चेक किया तो पता चला कि यह रोनाल्डो का नहीं बल्कि ब्रूनो फर्नांडिस का गोल था और बाद में गोल उन्हें दिया गया।
दरअसल, पुर्तगाल की ओर से मैच का पहला गोल 54वें मिनट में किया गया। जब मिडफील्डर ब्रूनो फर्नांडिस ने गेंद को क्रॉस हिट किया और गेंद सीधे गोलपोस्ट पर जा लगी। यहां क्रिस्टियानो रोनाल्डो खड़े थे, उन्होंने बॉल को हेड करने की कोशिश की। गेंद सीधे गोल पोस्ट पर गई, पहले फ्रेम में ऐसा लगा जैसे गेंद ने हल्के से रोनाल्डो के सिर को छुआ हो।
लेकिन रेफरी ने यहां चेक करवाया तो पता चला कि
लेकिन रेफरी ने यहां चेक करवाया तो पता चला कि गेंद रोनाल्डो के सिर पर नहीं लगी बल्कि ब्रूनो फर्नांडिस की किक से सीधे गोल पोस्ट में जा लगी। इस बीच रोनाल्डो इस गोल का जश्न मना रहे थे, ब्रूनो फर्नांडिस के साथ पूरी टीम डांस कर रही थी. हालांकि जब रेफरी ने अपना फैसला सुनाया तो दोनों हंसते हुए भी नजर आए।
ब्रूनो फर्नांडिस ने इस पूरे किस्से का जिक्र किया
मैच के बाद ब्रूनो फर्नांडिस ने इस पूरे किस्से का जिक्र किया, उन्होंने कहा कि सबको लगा कि रोनाल्डो ने गेंद को छुआ है और मेरा पास सही गया. लेकिन इससे कोई फर्क नहीं पड़ता, क्योंकि हम अगले दौर में जा रहे हैं और आगे हमारी बड़ी लड़ाई है। आपको बता दें कि पुर्तगाल ने इस विश्व कप में अपने शुरूआती मैच जीते हैं, पहले मैच में घाना को 3-2 से हराकर अब उरुग्वे को 2-0 से हरा दिया है।