अर्जुन तेंदुलकर ने चटकाया पहला IPL विकेट, ख़ुशी से झूम उठे सचिन,रोहित शर्मा ख़ुशी ने नाचे, देखिए वीडियो

आईपीएल 2023 के 25वें मैच में मुंबई इंडियंस ने हैदराबाद को 14 रन से हरा दिया। आखिरी ओवर में हैदराबाद को जीत के लिए 20 रनो की जरूरत थी। ऐसे में रोहित शर्मा ने अर्जुन तेंदुलकर से गेंदबाजी करवाई। रोहित ने अर्जुन पर भरोसा दिखाया आखिर ओवर के समय अब्दुल समद क्रीज पर थे। जो तूफानी अंदाज में शार्ट खेलने के लिए जाने जाते है। लेकिन इसके बाद भी कप्तान रोहित ने अर्जुन का हाथ थामकर दिखाया कि वह उन पर भरोसा करते है।
अर्जुन ने खुद को किया साबित
अर्जुन तेंदुलकर जब गेंदबाजी करने आए तो सचिन तेंदुलकर मुंबई की ड्रेसिंग रूम से मैच को टकटकी लगाए हुए देख रहे थे। अर्जुन गेंदबाजी करने के लिए तैयार थे।
पहली गेंद - 0 रन
अर्जुन ने ऑफ स्टंप के बाहर फुलटॉस की लेंथ पर गेंद मारी, बल्लेबाज ने कट शॉट मारने की कोशिश की लेकिन गेंद बल्ले से लगकर विकेटकीपर के बगल से निकलने वाली थी। लेकिन ईशान किशन ने शानदार डाइव मारकर गेंद को पकड़ लिया।यहां यदि ईशान डाइव मारकर गेंद को नहीं पकड़ते तो शायद चौका होता, लेकिन ईशान के कारण इस गेंद पर कोई रन नहीं बना।
दूसरी गेंद अब्दुल समद रन आउट
अर्जुन ने दूसरी गेंद लो फुलटॉस फेंकी, जिसपर समद शॉट मारने के बाद 2 रन लेने की कोशिश की लेकिन उनका दूसरा रन लेना उनके लिए काल बन गया और वो रन आउट हो गए। अर्जुन की लगातार दो गेंद ने मैच को बदल कर रख दिया था।
तीसरी गेंद वाइड - 1 रन - तीसरी गेंद अर्जुन की वाइड रही।
चौथी गेंद पर लेग बाय के रूप में 1 रन
अपनी इस चौथी गेंद पर अर्जुन ने अपनी गेंदबाजी का करिश्मा दिखाया, अर्जुन ने सही लेंथ पर य़ॉर्कर फेंककर मयंक मारकंडे को बड़ा शॉट मारने से रोक दिया और बल्लेबाज ने 1 रन लिए और वह भी लेग बाय के तौर पर। also read : LSG VS RR :अफगानिस्तान के नविन उल हक़ ने आईपीएल डेब्यू में ऐसे बदली मैच की कहानी,बने लखनऊ की जित के हीरो
पांचवी गेंद पर भुवनेश्वर कुमार आउट, आईपीएल में अर्जुन का पहला विकेट
पांचवी गेंद में भुवी खेलने के लिए क्रीज पर उतरे थे। मैच का समापन लगभग हो ही चुका था। अर्जुन की पांचवीं गेंद पर भूवी ने एक्स्ट्रा कवर के ऊपर से शॉट मारने की कोशिश की, गेंद हवा में थी। रोहित शर्मा ने गेंद को कैच कर लिया। इसके बाद रोहित ने अर्जुन की ओर इशारा करके इसका जश्न मनाया। अर्जुन की ख़ुशी का कोई ठिकाना नहीं था। यह आईपीएल में अर्जुन का पहला विकेट था। ड्रेसिंग रूम में बैठे सचिन भी ख़ुशी से खड़े हो गए थे। इसके साथ पियूष चावला ने भी सचिन को गले लगाया। वहीं, मैदान पर अर्जुन को सभी खिलाड़ी बधाई देने लगे। रवि शास्त्री की कमेंट्री एक बार फिर फैन्स को मजे दे रही थी। अर्जुन के आंखों में इमोशन साफ झलक रही थी। सचिन गर्व से मुंबई इंडियंस के खिलाड़ियों से मिल रहे थे। सोशल मीडिया पर पूर्व क्रिकेटर लगातार अर्जुन को लेकर ट्वीट करते नजर आए।