CSK VS RR : धोनी जडेजा की तूफानी पारी के बाद भी घर में हारी CSK,राजस्थान ने तीन रन से हराया

आईपीएल 2023 एक बेहतरीन रोमांच मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को तीन रन से हरा दिया। 12 अप्रेल बुधवार को एमए चिंदबरम स्टेडियम में हुए मुकाबले में राजस्थान ने सीएसके को जित के लिए 176 रनो का टारगेट दिया था ,लेकिन वह लाख कोशिश के बावजूद छह विकेट पर 172 रन ही बना सकी। also read : मुंबई इंडियंस ने आखिरी गेंद पर दर्ज की रोमांच जित,फील्डिंग के दौरान घायल हुए सूर्यकुमार यादव तो रोहित शर्मा हुए परेशान
मुकाबले की आखिरी गेंद पर सीएसके को पांच रन की जरूरत थी और स्ट्राइक पर कप्तान एमएस धोनी थे। वही संदीप शर्मा के हाथो में गेंद थी। करोडो फैंस को उम्मीद थी की धोनी आखिरी गेंद को स्टैंड्स में भेज पाएगे। लेकिन माहि इस गेंद पर सिर्फ एक रन बना पाए। इस जित के चलते राजस्थान रॉयल्स की टीम पहले नंबर पर पहुंच गयी है। वही सीएसके पांचवे नंबर पर कायम है।
176 रनो के लक्ष्य का पीछा करते हुए सीएसके की शुरुआत खराब रही और उसने 10 रन के स्कोर पर ऋतुराज गायकवड़ का विकेट सस्ते में गवा दिया। गायकवाड़ को संदीप शर्मा ने यशश्वी जायसवाल के हाथो कैच आउट कराया। इसके बाद डेवोन कॉनवे और अजिंक्य रहने ने 68 रनो की पार्टनरशिप करके पारी को संभाला।रहाणे अपने जबरदस्त फॉर्म में थे लेकिन अशिवन की गेंद को पढ़ने से चूक गए और अपना विकेट गवा दिया।
आखिरी ओवर में बनाने थे 21 रन
इसके बाद धोनी और रविंद्र जडेजा ने 59 रनो की साझेदारी की ,लेकिन वह टीम को जीता नहीं सके। एमएस धोनी ने 17 गेंदों पर नवाद 32 रन बनाए,जिसमे तीन छक्के और एक चौका लगाया। वही जडेजा ने दो छक्के और एक चौका लागते हुए नाबाद 25 रन बनाए।आखिरी दो ओवर में सीएसके को जित के लिए 40 रानी की जरूरत थी। 10 व ओवर जेसन होल्डर ने किया जिसमे धोनी और जडेजा ने मिलकर 19 रन बटोरे। वही मैच का आखिरी ओवर तेज गेंदबाज ने फेका।