धवन ने किया खुलासा ..टीम इंडिया का सबसे कंजूस खिलाडी कौन ?? जो बिल भरने के समय हो जाता है गायब

टीम इंडिया से बाहर चल रहे दिग्गज बेटर शिखर धवन अपने मजाकिया अंदाज के लिए मशहूर है।आपको शिखर धवन के एक इंटरव्यू का किस्सा बताने जा रहे है,जिसमे उन्होंने टीम इंडिया के कई खिलाड़ियों की पोल खोली थी।वही इन सबसे हटकर उन्होंने यह भी जानकारी दी की टीम इंडिया का सबसे कंजूस क्रिकेटर कौन है ?? हैरान करने वाली बात यह रही की उन्होंने जिस खिलाडी का नाम लिया वह आज भी टीम इंडिया के लिए खेलता है।
कपिल शर्मा के शो कॉमेडी नाइट्स विद कपिल में एक बार शिखर धवन और पृथ्वी शा पहुंचे थे।इस दौरान कपिल शर्मा ने दोनों क्रिकेटरों से कई मजेदार सवाल पूछे थे।इस बिच कपिल ने यह पूछ लिया की टीम इंडिया का सबसे कंजूस क्रिकेटर कौन है ?? धवन पहले मुस्कुराये और बाद में उन्होंने इसका जवाब देते हुए कहा रविंद्र जडेजा।शिखर धवन ने जानकारी दी की रणजी मैच के समय होटल में वह बिल भरने के समय गायब हो जाते थे।
इसके अलावा धवन से यह भी सवाल पूछा गया था की टीम इंडिया में सबसे ज्यादा सोता कौन है ?? धवन ने बिना हिचकिचाए इसका जवाब देते हुए कहा,रोहित शर्मा। फिर कपिल ने कहा की विराट कोहली ने भी रोहित शर्मा का ही नाम लिया था। विराट ने जानकारी दी थी की रोहित शर्मा कही भी सो जाते है। also read : क्या आप भी जानते है चेतेश्वर पुजारा को क्यों कहते है भारतीय टेस्ट बेटिंग की बेक बोन ?? दिल्ली में 100 वा टेस्ट मैच खेलेंगे चेतेश्वर पुजारा
भारतीय टीम इंडिया से बाहर चल रहे धवन
बता दे की शिखर धवन पिछले 2 महीने से टीम इंडिया से बाहर चल रहे है।उन्होंने भारत के लिए आखिरी मैच बांग्लादेश के खिलाफ चटगांव में 10 दिसम्बर 2022 को खेला था।वह इस बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज में कुछ खास प्र्दशन नहीं कर सके थे।जिसके बाद चयनकर्ताओं ने उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया।