IND vs SL : भारत श्रीलंका का मुकाबला आज,श्रीलंका ने टॉस जित पहले फील्डिंग चुनी

वर्ल्ड कप 2023 के 33 वे मुकाबले में मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत की टक्कर श्रीलंका से हो रही।इस मुकाबले में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।पहले बल्लेबाजी करने उत्तरी टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही।रोहित शर्मा ने पहली गेंद पर चौका लगाया लेकिन दूसरी बॉल पर उन्हें बाए हाथ के दिलशान मधुशंका ने क्लीन बोल्ड कर दिया।दुष्मंता चमीरा ने लगातार 2 ओवर मेडन फेके है ,छटे ओवर में दुष्मंता चमीरा ने विराट कोहली को फॉलो ट्रू में कैच छोड़ दिया। ALSO READ : डिकॉक ने पार किया 500 का आकड़ा पार तो कप्तान रोहित शर्मा ने बनाई टॉप 3 में जगह, जानिए क्या रिजवान को पछाड़ सकेंगे विराट
कप्तान रोहित शर्मा का विकेट जल्द गिरने के बाद विराट कोहली और शुभमन गिल ने टीम इंडिया की पारी को संभाल लिया है। 50 रन 9 वे ओवर में पुरे हुए।ओवर के बाद स्कोर एक विकेट पर 57 रन है।
भारतीय टीम ने अबतक खेले अपने सभी 6 मैच जीते है और 12 अंक के साथ टीम पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर है।दक्षिण अफ्रीका के भी भारत के बराबर 12 अंक है लेकिन नेट रनरेट बेहतर होने के कारण वो पॉइंट्स टेबल में टॉप पर है श्रीलंका ने वर्ल्ड कप 2023 में अबतक खेले गए 6 में 2 ही मैच जीते है और उसके 4 अंक है।
श्रीलंका की टीम ने क्वालीफायर के जरिये इस विश्व कप में जगह बनाई है। उस पिछले मुकाबले में अफगानिस्तान के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।एक और हार उसके विश्व कप के सफर को खत्म कर सकती है और चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 के कवालीफिकेशन की राह भी मुश्किल कर सकती है।