भारत vs श्रीलंका : आज शाम 3:00 दोनों टीमों में कांटे की टक्कर, जानिए संभावित प्लेइंग इलेवन पिच रिपोर्ट, मौसम अपडेट से जुड़ी जानकारी

 
cxc

एशिया कप 2023 के फ़ाइनल का मुकाबला भारत और श्रीलंका के बीच में आज होने वाला है  यह मैच श्रीलंका के आर प्रेमदासा स्टेडियम में होने जा रहा है वहीं इंडिया की टाइम के अनुसार इस मैच की शुरुआत दोपहर 3:00 बजे से होनी है वहीं टॉस दोपहर 2:30 बजे होगा। वहीं बारिश की बात करे तो आज कोलंबो में 90 % बारिश की आशंका है। फाइनल मैच आज बारिश के कारण रद्द होता है, तो एश‍ियन क्रिकेट काउंस‍िल (ACC) ने एक रिजर्व-डे सोमवार, 18 सितंबर को होगा। यद‍ि रिजर्व डे पर भी बारिश होती है, तो भारत और श्रीलंका दोनों को संयुक्त विजेता घोषित किया जाएगा।

इस जीत के बाद टीम इंडिया का 5 साल का सपना पूरा होने वाला है जबकि डिफेंडिंग चैंपियन श्रीलंका अपने खिताब का बचाव करना चाहती है आपको बता दे, दोनों टीमें एशिया कप के वनडे फॉर्मेट में 8वीं बार आमने सामने आ रही है इससे पहले खेले गए मुकाबले में 4 में टीम इंडिया को जीत मिली जबकि श्रीलंका को 3 में जीत मिली है। 

हेड टु हेड
आपको बता दे, भारत और श्रीलंका के बीच 166 वनडे मैच खेल चुका है। भारत ने 97 और श्रीलंका ने 57 मैचों में जीत मिली है और 11 मैच नो रिजल्ट और एक मैच टाई रहा है।

टूर्नामेंट में दिखा शुभमन गिल जमकर बरपाया कहर 
टीम इंडिया के ऑलराउंडर अक्षर पटेल चोटिल हो गए हैं। उनकी जगह वॉशिंगटन सुंदर को फाइनल के लिए कोलंबो में बुलाया गया। एशिया कप 2023 में भारत के लिए ओपनर शुभमन गिल टॉप स्कोरर रहे हैं। वहीं, कुलदीप यादव टॉप विकेट टेकर हैं। 

श्रीलंका की ओर से समरविक्रमा के नाम सबसे ज्यादा रन
श्रीलंका की ओर से एशिया कप 2023 में सबसे ज्यादा रन सदीरा समरविक्रमा के नाम है वहीं मथीश पथिराना ने श्रीलंका के लिए सबसे ज्यादा विकेट लिए हैं। 

मौसम अपडेट 
कोलंबो में रविवार को बारिश की 90 फीसदी आशंका है। तापमान 31 से 25 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। 

पिच रिपोर्ट
कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम की पिच आमतौर पर स्पिनरों के लिए मददगार रही है, साथ ही यहां बल्लेबाजों को भी अच्छी मदद मिलती है। दूसरी ओर, तेज गेंदबाजों को इस मैदान में थोड़ी मुश्किल दिखाई देती है। 

पॉसिबल प्लेइंग-11 
भारत

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज।

श्रीलंका
दसुन शनाका (कप्तान),​​​​​ पथुम निसांका, कुसल परेरा, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चरिथ असालंका, धनंजय डी सिल्वा, दुशन हेमंथा, दुनिथ वेल्लालागे, मथीश पथिराना और प्रमोद मदुशन। also read : 
IND VS SL : टीम इंडिया और श्रीलंका के बिच Asia cup का फ़ाइनल आज,हर बार जीता श्रीलंका,सालो से इंतजार जारी