IPL 2023 : IPL के पहले ओवर में अर्जुन तेंदुलकर और सचिन तेंदुलकर का दिखा ऐसा संयोग, देखकर फैंस भी रह गए हैरान

भारत के दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने इंडियन प्रीमियर लीग टी20 मैच में रविवार को डेब्यू किया है। इस लीग में आते ही अर्जुन ने काम कर दिया। आपको बता दे, सचिन और अर्जुन की जोड़ी पहली ऐसी जोड़ी है जो IPL खेली वाली पहली जोड़ी है। अर्जुन तेंदुलकर को सबसे पहले मुंबई इंडियंस ने 2021 में अपने टीम के साथ जोड़ा था। 2021 और 2022 में अर्जुन को आईपीएल में खेलने का मौका नहीं मिला लेकिन आखिरकार 2023 के आईपीएल में अर्जुन को आईपीएल में डेब्यू का करने का मौका मिला। अर्जुन को आईपीएल में डेब्यू में सबसे खास बात यह थी की उन्हें पहला ओवर भी कराया गया।
अपने पहले ओवर में अर्जुन ने 5 रन दिए और विकेट लेते-लेते चूक गए थे। अर्जुन के पहले ओवर की पहली गेंद का सामना रहमुल्लाह गुरबाज ने किया था। ऐसा था अर्जुन का पहला ओवर पहली गेंद पर- कोई रन नहीं, दूसरी गेंद पर -2 रन, तीसरी गेंद पर- 1 रन, चौथी गेंद पर- 1 रन,
पांचवीं गेंद पर - कोई रन नहीं, छठी गेंद पर - 1 रन
आपको बता दे, मुंबई इंडियंस की टीम के लिए पहली बार आईपीएल में गेंदबाजी करते हुए सावहिं तेंदुलकर ने भी अपने पहले ओवर में 5 रन दिए थे। साल 2009 में पहली बार सचिन ने मुंबई इंडियंस की तरफ से अपना पहला ओवर फेका था। हैरानी बात यह रही की सचिन ने अपना पहला ओवर केकेआऱ के खिलाफ ही फेंका था। वहीं, अर्जुन ने भी आईपीएल में अपना पहला ओवर केकेआऱ की टीम के खिलाफ किया और 5 रन दिए। सचिन की बेटी सारा ने इस खूबसूरत संयोग को इंस्टा पर स्टोरी लगाकर के शेयर किया है। आपको बता दे, सारा भी स्टेडियम में मैच देखने के लिए पहुंची थी।
रणजी में अर्जुन ने डेब्यू कर किया था गजब का कारनामा
इससे पहले अपने पहले रणजी ट्रॉफी मैच में अर्जुन ने शतक लगाकर अपने पिता सचिन तेंदुलकर के रणजी डेब्यू में किए गए कारनामें को दोहरा दिया था। अर्जुन ने अपना रणजी ट्रॉफी डेब्यू मैच राजस्थान के खिलाफ खिलाफ खेला था और 120 रन की पारी खेली थी। वहीं जब सचिन ने अपना रणजी डेब्यू किया था तो तेंदुलकर ने शतक लगाया था।
आईपीएल 2023 में अपने पहले मैच में अर्जुन का कैसा रहा परफॉर्मेंस
केकेआऱ के खिलाफ आईपीएल मे अपने पहले मैच में अर्जुन ने 2 ओवर की गेंदबाजी की और 17 रन दिए। उनकी गेंदबाजी में हालांकि स्पीड कप दिखी लेकिन लेंथ उनकी अच्छी रही थी। पूर्व क्रिकेटर श्रीसंत ने अर्जुन की गेंदबाजी पर अपनी राय दी। श्रीसंत ने कहा कि, अपना पहला मैच सही आत्विश्वास के साथ अर्जुन ने खेला है। मुझे लगता है कि उन्होंने अपना पहला गेम असाधारण रूप से अच्छा खेला। वहीं, क्रिकेटर से बात करते हुए सहवाग ने कहा कि, मैं अर्जुन के छक्का लगाते हुए देखना चाहता था। लेकिन उम्मीद है कि मुझे अर्जुन से आने वाले मैचों में ऐसा देखने को मिलेगा। also read : IPL में आज MI Vs SRH : दोनों टीमों में बराबरी की टक्कर, यहाँ जानिए पिच रिपोर्ट, वेदर कंडीशन और संभावित प्लेइंग इलेवन