IPL 2023 : यह रही उन खिलाड़ियों की लिस्ट, जिन्हे आईपीएल ने बनाया रातों-रात करोड़पति

आईपीएल में युवा प्लेयर्स के लिए एक गोल्डन चांस रहता है। यह एक ऐसी लीग होती है जिसमे खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का बेहतरीन तरीके से प्रदर्शन कर सकते है। इसके साथ ही ऑक्शन में खिलाड़ियों पर लगने वाली बोली भी उन्हें रातो-रात अमीर बना देती है। ऐसे में हाल ही टीम इंडिया के 8 खिलाड़ी ऐसे है जिनकी किस्मत में चार चाँद लग गए है। तो आइये देखते है इन स्टार प्लेयर्स कैसे फर्श से अर्श पर आ गए।
केएल राहुल
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान केएल राहुल का है। इस खिलाड़ी को सबसे पहले रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने बेस प्राइस 10 लाख रुपए में खरीदा था इसके बाद फिर शानदार प्रदर्शन के बाद उनकी कीमत बढ़ती गई, अब वह लखनऊ के कप्तान हैं और उन्हें 17 करोड़ रुपए मिल रहे हैं।
रविंद्र जडेजा
चेन्नई के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा भी इस लिस्ट में शामिल हैं। तीनों फॉर्मेट में जडेजा का हरफनमौला प्रदर्शन शानदार है। साल 2008 में राजस्थान की टीम ने 2008 में उन्हें महज 10 लाख में खरीदा था। लेकिन अब उनकी कीमत आसमान छूती है। वह 16 करोड़ रुपए में चेन्नई टीम का हिस्सा हैं।
ईशान किशन
तीसरे नंबर पर हैं टीम इंडिया के लिए दोहरा शतक जड़ने वाले युवा ईशान किशन है। उन्हें साल 2016 में गुजरात लायंस ने 35 लाख रुपए में खरीदा था। लेकिन युवा बैटर ने अपने प्रदर्शन से अपनी कीमत में बड़ा इजाफा किया। अब मुंबई के लिए इस प्लेयर को 15.2 करोड़ रुपए मिलते हैं।
हार्दिक पांडया
इसके बाद आते हैं गुजरात टाइटंस को आईपीएल ट्रॉफी दिलाने वाले हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पंड्या है। 2015 में उनकी कीमत महज 10 लाख रुपए थी। लेकिन उन्होंने हर साल उम्मीद से बढ़कर प्रदर्शन किया, जिससे उनकी कीमत अब आसमान छूती है। गुजरात की तरफ से हार्दिक को 15 करोड़ रुपए मिलते हैं। इतना ही नहीं, इस टीम को ट्रॉफी दिलाने के बाद टीम इंडिया में भी उनका पद बढ़ गया है। वह टी20 और वनडे मैच में टीम की कप्तानी भी कर चुके हैं।
संजू सेमसन
इसके बाद आते हैं राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन। उन्होंने आईपीएल में अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया है। जिसकी कीमत उन्हें फ्रेंचाइजी देती है। हालांकि, टीम इंडिया में नियमित तौर पर वह अपनी जगह पक्की नहीं कर पाए हैं। सैमसन को 2012 में 8 लाख रुपए मिले थे। अब उनकी कीमत 14 करोड़ रुपए है।
सूर्यकुमार यादव
अब बात करते हैं टी20 के बादशाह सूर्यकुमार यादव की। मिस्टर 360 डिग्री के नाम से मशहूर स्काई को उनके पहले सीजन में 10 लाख रुपए मिले थे। लेकिन अब मुंबई इंडियंस में उनकी फीस आठ करोड़ रुपए है। उन्होंने अपनी मेहनत और लगन से इस मुकाम को छूआ है। र्यकुमार यादव टीम इंडिया के लिए टी20 में 3 शतकीय पारियां खेल चुके हैं। उन्होंने अपने अतरंगी शॉट्स से सभी को अपना दीवाना बना लिया है। हालांकि, टेस्ट और वनडे में स्काई अपने प्रदर्शन की छाप छोड़ने में कामयाब नहीं हो सके। also read : IPL 2023 : कोहली के ज्रोफा पर जड़ा ये जबरदस्त छक्का,अब बना चर्चा का विषय