IPL 2023 : रिंकू सिंह की सबसे बड़ी सुनामी,इस रोमांच मुकाबले में गुजरात को मिली हार

 
G

इंडियन प्रीमियर लीग में संडे को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम खेले गए मुकाबले में कोलकाता नाइट राईड्स ने गुजरात टाइटंस को हरा दिया।इस मुकाबले में ढाई मिनट की जो सुनामी आयी,वह आईपीएल के इतिहास में कभी नहीं आयी। यह सुनामी रिंकू सिंह की सुनामी थी। जिसमे गुजरात टाइटंस का तंबू पूरी तरह से उखड़ गया। जित के लिए 205 रनो का पीछा करने उत्तरी केकेआर लगभग हार के नजदीक थी लेकिन रिंकू सिंह इस जित रूपी तस्वीर में किसी देवता की तरह प्रकट हुए।रिंकू ने जित रूपी चक्र चलाया और सिर्फ ढाई मिनट की आयी सुनामी में गुजरात को हरा दिया। also read : जडेजा ने इस तरह से लपका कैच कि देखकर फैंस के साथ साथ एम्पायर का हुआ बुरा हाल

गुजरात के लेफ्टि बॉलर और रिंकू सिंह के ही राज्य उत्तर प्रदेश से खेलने वाली यश दयाल से बड़ी गलती हुई की उन्होंने ओवर की शुरुआती तीन गेंद फुलटॉस फेक डाली। यश फुलटॉस पर फुलटॉस फेकते रहे और रिंकू सिंह की सुनामी चलती रही। यश दयाल ने किसी तरह आखिरी दो गेंदों को फुलटॉस होने से बचाने में कामयाब रहे,लेकिन रिंकू सिंह की सुनामी फिर भी नहीं रुकी।उनका बल्ला रूपी गद्दा लगातार गुजरात को रोंद्ता रहा और यह तब तक रोंद्ता रहा जब तक रिंकू की पारी के 20 वे ओवर पर खत्म नहीं हुई। 

O

कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस को रोमांच मैच में 3 विकेट से हराया दिया।कोलकाता को जित के लिए आखिरी ओवर में 29 रनो की आवश्यकता थी।रिंकू सिंह ने आखिरी ओवर में पांच छक्के लगाकर टीम को जित दिला दी।गुजरात ने पहले बेटिंग करते हुए 205 रनो का लक्ष्य दिया।इसके जवाब में केकेआर ने आखिरी गेंद पर लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम के लिए रिंकू सिंह ने 21 गेंदों में नाबाद 48 रनो बनाए। उन्होंने कुल छह छक्के लगाए।