IPL 2023 : सुर्या के तूफानी शतक ने MI टॉप 3 में ,LSG पहुंच सकती है नंबर 4 पर ,दिल्ली के लिए आज अहम मुकाबला

इंडियन प्रीमिय लीग में शुक्रवार को मुंबई इंडियस ने डिफेंडिंग चैम्पियन गुजरात टाइटंस को 27 रन से हरा दिया।प्लेयर ऑफ़ द मैच सूर्यकुमार यादव रहे।सूर्यकुमार यादव ने अपने आईपीएल करियर का पहला शतक लगाया।उनकी पारी की बदौलत मि पॉइंट्स टेबल में नंबर 3 पर पहुंच गई।मुंबई से हारने के बाद टेबल टॉपर गुजरात के प्लेऑफ में क्वालीफाई करने का इंतजार थोड़ा और लंबा हो गया। ALSO RAED : यशस्वी जायसवाल को शतक पूरा करने के लिए संजू सेमसन ने किया ऐसा इशारा,लेकिन हुआ कुछ ऐसा
मुंबई ने अपनी राह आसान की
गुजरात टाइटंस पर 27 रन की जीत के बाद मुंबई इंडियंस पॉइंट्स टेबल में नंबर 3 पर पहुंच गई है।उनके 12 मैचों में 7 जीत और 5 हार के बाद 14 पॉइंट्स हो गए है।प्लेऑफ में सीधे क्वालीफाई करने के लिए उन्हें अब अपने बचे हुए दोनों मुकाबले जितने होंगे।
MI के 2 मैच लखनऊ और हैदराबाद के खिलाफ बाकि है।इनमे से एक भी मुकाबला हारने पर टीम को प्लेऑफ में क्वालीफाई करने के लिए अपना रन रेट बाकि टीमों से अच्छा रखना होगा।वही दोनों मुकाबले हारने पर टीम को अपना रन रेट बेहतर रखना हो होगा।साथ ही बाकि टीमों के नतीजों पर भी निर्भर रहना होगा।
आज हरने पर बाहर हो सकती है दिल्ली
दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बिच में आज का दूसरा मुकाबला खेला जाएगा।दिल्ली पॉइंट्स टेबल में सबसे निचे है।उनके 11 मैचों में 4 जीत और 7 हार से 8 पॉइंट्स है।आज पंजाब को बेहतर रन रेट से हारने पर टीम नम्बर 6 पर पहुंच सकती है।