IPL 2023 : उमरान मलिक की 149.2 kmph की रफ्तार वाली इस गेंद ने लूटी महफ़िल,लेकिन जश्न मानते मानते अचानक रुके,देख फेन्स हुए हैरान

 
h

आईपीएल 2023 में अपने पहले ही मैच में उमरान मलिक ने अपनी तेजी से बल्लेबाज की परेशान करना शुरू कर दिया है।राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में उमरान ने आईपीएल 2023 की सबसे गेंद फेककर महफ़िल लूट ली।149kph की रफ्तार के साथ फेकि गेंद पर उमरान ने पदिककल को बोल्ड कर दिया। यह गेंद इतनी जबरदस्त थी की बल्लेबाज हैरान रह गया।बल्लेबाज को हिलने का मौका भी नहीं मिला। देवदत्त पदिककल को बोल्ड काने के बाद उमरान ने अपनी चिरपरिचित अंदाज में इसका जश्न मनाया लेकिन जश्न मनाने के क्रम में अचानक कुछ ऐसा हुआ की जिसकी चर्चा हो रही है। 

जैसे ही पडिकक्ल  को उमरान ने बोल्ड किया वैसे ही गेंदबाज ने चिरपरिचित तरीके से जश्न मानना शुरू किया लेकिन पता नहीं उन्हें क्या हुआ।उन्होंने जश्न मनाना अचानक बिच में ही छोड़ दिया।उमरान के इस जेस्चर ने फेन्स को हैरान कर दिया ,जिसके बाद सोशल मिडिया प्रर  फेन्स इस बात को जानने की कोशिश करने लगे की आखिर में उमरान ने अपना जश्न पूरा क्यों नहीं  किया। 

j

उमरान ने 149kph की रफ़्तार के साथ गेंद फेककर आईपीएल का शानदार आगाज किया है।इससे पहले मार्क वुड ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में 147kmph की रफ्तार के साथ गेंद फेककर धमाका कर दिया था।इस आईपीएल में उमरान को मार्क वुड से कड़ी टक्कर मिलने वाली है।वुस भी तेज गति से गेंद फेकने के लिए मशहूर है।ऐसे में आईपीएल का खुमार आगे बढ़ेगा तो उमरान और वुड की गेंदबाजी की तुलना होगी। 

पिछले आईपीएल की बात करे तो उमरान ने 156.9 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेककर कमल कर दिखाया था।एक बार्डर फिर फेन्स को उम्मीद है की उमरान 156. किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ज्यादा की गेंद फेककर घमाका करे।