MI VS SRH : मुंबई ने सनराइजर्स को 14 रन से हराया,सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने मचाया गदर

आईपीएल के 25 वे मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को मुंबई इंडियनड केखिलाफ हार का सामना करना पड़ा।हैदराबाद के राजीब गाँधी इंटरनेष्नल क्रिकेट स्टेडियम में मुंबई ने 14 रन से जित हासिल की।सनराजर्स के कप्तान एडेन मारकर्म ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। मुंबई ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 192 रन बनाये।जवाब में हैदराबाद की टीम 19.5 ओवर में 178 रन पर आल आउट हो गई। also read : पाकिस्तान टीम के कप्तान बाबर आजम ने टी 20 में रचा इतिहास ,रोहित शर्मा का वोर्क्ड रिकॉर्ड तोडा ,
अर्जुन तेंदुलकर ने दिलाई मुंबई को जित
सनराइजर्स हैदराबाद को आखिरी ओवर में 20 रनो को जरूरत थी।मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने युवा अर्जुन तेंदुलकर को गेंदबाजी के लिया बुलाया।अर्जुन ने कप्तान के भरोसे को सही साबित किया और सिर्फ चार रन दिए।उनके इस ओवर में दो विकेट भी गिरे।दूसरे गेंद पर अब्दुल समद रन आउट हुए और पांचवी गेंद पर अर्जुन तेंदुलकर ने भुनेश्वर कुमार को रोहित शर्मा के हाथो कैच कराकर सनराइजर्स की पारी खत्म कर दी।। मुंबई की यह लगातार तीसरी जित है।
सनराइजर्स के लिए पांच बल्लेबाज ही दहाई का आकड़ा पार कर पाए। मयंक अग्रवाल ने 41 गेंद पर 48 रन बनाए।हेनरिच सलसेन ने 16 गेंद पर 36 रन बनाए। एडेन मारकर्म ने 22 ,मार्को यांसेन ने 13 और वॉशिंगटन सुंदर ने 10 रन बनाए। हरि ब्रुक नो ,राहुल त्रिपाठी सात और अभिषेख शर्मा एक रन बनाकर आउट हो गए। मुंबई इंडियंस ने मैच में वापसी कर ली है।हेनरिच क्लासें के बाद मयंक अग्रवाल के आउट होने के बाद से सनराजइर्स हैदराबाद की टीम मुश्किल में पड़ गई है। 14 वे ओवर की आखिरी गेंद पर पियूष चावला ने हेनरिच क्लासेन को आउट कर दिया।